अब आधार कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, UIDAI ने की नई शुरुआत

नई दिल्ली। आधार कार्ड की बढ़ती जरूरतों के बीच जिस तरह से आधार केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ लग रही है, उसे देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब आधार केंद्रों को हफ्ते में सभी सात दिन खोलने का फैसला लिया है। यानि अब लोग आधार कार्ड बनवाने सप्ताह के किसी भी दिन पहुंच सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बाबत एक ट्वीट करके जानकारी दी गई है।

सभी सात दिन खुलेंगे सेंटर

सभी सात दिन खुलेंगे सेंटर

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से ट्वीट करके लिखा गया है कि यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र् अब हफ्ते के सभी सात दिन खुलेंगे। इन केंद्र पर हर रोज 1000 लोगों के आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, या फिर लोगों के आधार कार्ड में संशोधन को अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में आप इन आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड का आवेदन दे सकते हैं।

ऑनलाइन बुक करें अप्वॉइंटमेंट

ऑनलाइन बुक करें अप्वॉइंटमेंट

यूआईडीएआई द्रारा संचालित आधार सेवा केंद्र पर अगर आप अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई के पोर्टल पर बुक एन एप्वॉइंटमेंट के पेज पर जाकर बुक करना होगा। यहां पर तमाम आधार केंद्र की जानकारी उपलब्ध है, ऐसे में आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर अप्वॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। ये आधार सेवा केंद्र मुख्य रूप से दिल्ली, पटना, बेंगलुरू, हैदराबाद, आगरा, चेन्नै, हिसार, चंडीगढ़, लखनऊ, विजयवाड़ा, भोपाल, देहरादून, रांची, गुवाहाटी, मैसूर व जयपुर में हैं।

देनी होगी ये जाानकारी

देनी होगी ये जाानकारी

आपको ऑनलाइन अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करते समय नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता आदि की जानकारी देनी होगी। अगर आप अपने मौजूदा आधार कार्ड में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो आपको अपना आधार नंबर देना होगा। अगर आपके नजदीकी क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र नहीं है तो आप पास के बैंक, डाकघर, बीएसएनएल कस्टमर सेंटर या फिर राज्य सरकार द्वारा चुने गए आधार केंद्र पर भी जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+