Indian Railway: यात्रियों को बड़ा तोहफा, होली के लिए 508 'स्पेशल ट्रेन ट्रिप' का ऐलान, जानें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। होली का त्योहार सिर पर है और ऐसे में हर किसी को अपने घर जाने की जल्दी है लेकिन बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या ने लोगों के अंदर फिर से यात्रा को लेकर खौफ पैदा कर दिया है लेकिन इंडियन रेलवे ने अब यात्रियों की इस समस्या को समझते हुए उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए नॉर्दन रेलवे ने 508 स्पेशल ट्रेन ट्रिप की घोषणा की है, जो कि 10 दिनों के लिए है, जिसमें सिर्फ होली के त्योहार के लिए ही 254 नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Recommended Video

    Indian Railway: यात्रियों को तोहफा, होली के लिए 508 'Special Train Trip' का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
     508 स्पेशल ट्रेन ट्रिप का ऐलान

    508 स्पेशल ट्रेन ट्रिप का ऐलान

    ABP न्यूज के मुताबिक इंडियन रेलवे का कहना है कि इतनी सारी ट्रेनें होने के कारण अब ट्रेनों में ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए। कोरोना के संक्रमण के चलते इतनी संख्या में ट्रेनें चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों के पास पर्याप्त मात्रा में विकल्प हों और किसी भी ट्रेन में भीड़ ना हो। भारतीय रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेन ट्रिप से करीब 6 लाख यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

    देना होगा ज्यादा किराया

    देना होगा ज्यादा किराया

    यही नहीं होली में बंगाल से यूपी आने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, 19 मार्च यानी की आज से लखनऊ से कोलकाता जाने वाले स्पेशल ट्रेन शुरू भी हो गई है तो वहीं 20 मार्च से कोलकाता से लखनऊ की स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को 5 रुपये से लेकर 255 रुपये तक का ज्यादा किराया देना होगा।

    यहां हैं ट्रेनों की लिस्ट

    यहां हैं ट्रेनों की लिस्ट

    • 03512 आसनसोल-टाटानगर स्पेशल ट्रेन (रविवार, मंगलवार और शुक्रवार)
    • 03511 टाटानगर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (रविवार, मंगलवार और शुक्रवार)
    • 03509 आसनसोल-गोंडा स्पेशल ट्रेन (सोमवार)
    • 03507 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (शुक्रवार)
    • 02335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टी स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 02336 लोकमान्य तिलक टी-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 03510 गोंडा-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (बुधवार)
    • 03508 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (शनिवार)
    • 03402 दानापुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 03419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 03420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 03023 हावड़ा-गया स्पेशल वाया साहिबगंज ट्रेन (डेली)
    • 03024 गया-हावड़ा स्पेशल वाया साहिबगंज ट्रेन (डेली)
    • 02315 कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 02316 उदयपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (सोमवार)
    • 02361 आसनसोल-सीएसटी मुंबई स्पेशल ट्रेन (रविवार)
    • 02362 CST मुंबई-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (बुधवार)
    • 03002 सिउड़ीवाड़ा स्पेशल ट्रेन (डेली)
    • 03506 आसनसोल-दीघा स्पेशल ट्रेन (रविवार)
    • 03505 दीघा-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (रविवार)
    • 03418 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल ट्रेन (गुरुवार)
    • 03417 दीघा-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन (गुरुवार)
    • 03425 मालदा टाउन-सूरत स्पेशल ट्रेन (शनिवार)
    • 03415 मालदा टाउन-पटना स्पेशल ट्रेन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार)
    • 03416 पटना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन (गुरुवार, शनिवार और सोमवार)
    • 03165 कोलकाता-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन (शनिवार)
    • 03166 सीतामढ़ी-खोलकटा स्पेशल ट्रेन (रविवार)
    • 03502 आसनसोल-हल्दिया स्पेशल ट्रेन (रविवार को छोड़कर)
    • 03501 हल्दिया-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (रविवार को छोड़कर)
    करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

    करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन

    इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए हर यात्री को कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करना होगा। रेलवे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि अगर किसी को भी हल्का फीवर, जुकाम है तो उसे यात्रा नहीं करनी चाहिए।

    देखें Video: 10 दिनों के लिए चलेंगी 508 नई ट्रेन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+