राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान BRO से हुई बड़ी गलती, अरुणाचल प्रदेश के लोगों से मांगी माफी
नई दिल्ली, 27 जून। अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से को गलती से असम का बताने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शनिवार को खेद प्रकट किया है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते गुरुवार किमिन की यात्रा के दौरान 12 सीमा सड़कों का उद्घाटन किया था। इस बीच बीआरओ ने किमिन का नाम बदलकर असम का 'बिलगढ़' इलाका बता दिया और अरुणाचल के नाम को सफेद पेस्ट के साथ कवर कर दिया। अपनी इस गलती को सुधारते हुए अब बीआरओ ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों से माफी मांगी है।

बीआरओ ने कहा कि उसने जो किया वह अनजाने की गई अनचाही गलती थी। इससे किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीमा सड़क के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीबीआर-पूर्व) पीके सिंह ने कहा, 'मैं अरुणाचल प्रदेश के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हमने जो भी गलती की थी वह बिना किसी उद्देश्य के अनजाने में हुई थी। हमारा राज्य की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।' पीके सिंह ने इसे 'एक अनजाने में हुई गलती' कहा जो उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित की जल्दबाजी के चलते हुई।
यह भी पढ़ें: India China border:तीन दिनों के लद्दाख दौरे पर हैं रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह की LAC यात्रा इस वजह से है अहम
पीके सिंह ने आगे कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक अनजाने में हुई गलती से ज्यादा कुछ नहीं थी जो समय की कमी के चलते कार्यक्रम आयोजित करने के दबाव में हुई थी। बीआरओ के पास अरुणाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जरा सा भी दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। राज्य के लोगों के साथ बीआरओ के भावनात्मक जुड़ाव के कारण इसे बिना शर्त माफी के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।' सिंह ने खुलासा किया कि कार्यक्रम की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के हुरी से किया जाना था, लेकिन मौजूदा मानसून की स्थिति के कारण इसे मैदानी इलाकों में स्थानांतरित करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications