केरल में गर्भवती हथिनी की मौत की वजह को लेकर पर्यावरण मंत्रालय ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। केरल में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पर्यावरण मंत्रालय का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हथिनी ने गलती से पटाखों से भरा अनानास खा लिया था। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कई बार स्थानीय लोग जंगली सुअर को अपने बागान के खेतों में घुसने से रोकने के लिए अवैध तरीके से विस्फोटक से भरे फलों का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में मुमकिन है कि गलती से हथिनी ने ऐसा ही फल खा लिया हो। बता दें कि केरल के मलप्पुरम में 15 वर्षीय हथिनी ने पटाखे से भरा अनानास खा लिया था, जिसके बाद यह पटाखा उसके मुंह में ही फट गया और वह कई दिनों तक खाना नहीं खा सकी, जिसके बाद हथिनी की 27 मई को वेल्लियार नदी में खड़े-खड़े मौत हो गई।

elephant

विस्तृत रिपोर्ट मांगी
इस पूरी घटना पर एक के बाद एक कई ट्वीट मंत्रालय की ओर से किए गए हैं और जानकारी दी गई है कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मंत्रालय केरल सरकार से लगातार संपर्क में है और प्रदेश सरकार से इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए और इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द दी जाए। अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो इसमे शामिल हो सकते हैं।

कई दिनों तक भूखी रही थी हथिनी
वहीं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोगों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया की अफवाहों में ना फंसे, फर्जी खबरों से बचे और इन्हें आगे शेयर भी ना करें। वहीं केरल सरकार इस मामले में लगातार जांच कर रही है। बता दें कि हथिनी की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि गर्भवती हथिनी के मुंह में काफी गंभीर चोट लगी थी, इसकी मुख्य वजह विस्फोटक भरा अनानास खाना हो सकती है, जिसके चलते हथिनी तकरीबन 2 हफ्तों तक कुछ खा नहीं सकी, जिसके बाद नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बता दें कि हथिनी की मौत के बाद लगातार वन विभाग की टीम उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने हथिनी को अनानास में पटाखे भरकर खिलाए थे।

चल रही है जांच
इस मामले में केरल के वन मंत्री के. राजू ने बताया था कि पल्लकड़ में हथिनी की मौत के मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वन विभाग ने जांच के लिए तीन टीमों को नियुक्त किया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ट्वीट कर रहा कि, पलक्कड़ जिले में एक दुखद घटना में, एक गर्भवती हथिनी की जान चली गई। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी चिंताएं व्यर्थ नहीं जाएंगी। न्याय की जीत होगी। उन्होंने लिखा कि, तीन संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच जारी है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से घटना की जांच करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+