कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटों में 8813 नए मामले, एक्टिव केस भी घटे

नई दिल्ली, 16 अगस्त। देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8813 नए केस सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 111252 है। अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से 15040 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में अबतक कोरोना के कुल 44277194 केस सामने आ चुके हैं जिसमे से 43638844 लोग ठीक हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 610863 डोज लोगों को दिए गए हैं, अभी तक देश में 2083124694 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: देश में COVID-19 केसों में 40.9% गिरावट दर्ज | वनइंडिया हिंदी | *News
    corona

    बता दें कि देश में 2020 में अगस्त को कोरोना के संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई थी। जबकि सितंबर माह खत्म होते हुए यह आंकड़ा 60 लाख को भी पार कर गया था। बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना से जान गई थी। पिछले साल चार मई को देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ को पार कर गई थी। जबकि इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ को पार कर गया था। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कोरोना के मामले दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 5, कर्नाटक-महाराष्ट्र में 3-3, छत्तीसगढ़, नागालैंड, पंजाब,र यूपी पश्चिम बंगाल में 2-2-, असम, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल ओडिशा में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+