भारतीय वायुसेना का ऐलान, महिलायें उड़ायेंगी लड़ाकू विमान
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए लड़ाकू विमान को उड़ाने के लिए महिलाओं को अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद अब महिलायें भी वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगी।

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने आईएएफ में बड़े फेरबदल की घोषणा की थी जिससे कि महिलाओं को वायुसेना में बड़े मौक दिये जा सके। रक्षा मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब पहली बार देश में महिलायें लड़ाकू विमान उड़ायेंगी।
एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने कहा कि महिलाओं की अकाक्षांओं को देखते हुए हम अब उन्हें भी लड़ाकू विमान उड़ाने की इजाजत दे रहे है। 83वें एयर फोर्स डे परेड के मौके पर यह बड़ा ऐलान किया गया है।
वहीं अरूप शाहा ने कहा कि जो महिलायें पहले से ही हेलीकॉप्टर या विमान उड़ा रही हैं उन्हें और कठिन ट्रेनिंग से गुजरना होगा। मौजूदा वक्त में 1500 महिलायें वायुसेना में कार्यरत हैं, जिसमें 90 महिलायें पायलट है।












Click it and Unblock the Notifications