कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट में पास हुए कुमारस्वामी, BJP विधायकों का सदन से वॉकआउट
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने बहुमत साबित कर दिया है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को 117 वोट मिले। इससे पहले सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनादेश बीजेपी के लिए नहीं था। इधर बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही सदन से वॉकआउट कर दिया। येदुरप्पा ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की कर्जमाफी नहीं की तो वे सोमवार से राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

LIVE Feed
सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट वोट के प्रस्ताव के बाद बीजेपी सदन से वॉक आउट कर सकती है, 222 सदस्यीय विधानसभा में जेडीएस-कांग्रेस गढबंधन के पास कुल 118 विधायकों का समर्थन है, इनमें जेडीएस के 37, कांग्रेस के 78 और अन्य तीन विधायक शामिल हैं, वहीं बीजेपी के पास महज 104 सीटें हैं।
बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायकों की बैठक शुरू हुई, आपको बता दें कि आज स्पीकर के चुनाव के बाद शक्ति परीक्षण होगा जिसमें कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन सरकार को विधानसभा में बहुमत हासिल करना है। हालांकि नंबर गेम पक्ष में होने की वजह से सीएम एचडी कुमारस्वामी की राह आसान मानी जा रही है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गठबंधन उम्मीदवार की जीत के बारे में विश्वास जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे पता चला है कि भाजपा ने भी नामांकन दाखिल किया है। मुझे उम्मीद है वे नामांकन वापस ले लेंगे। यदि चुनाव होता है तो रमेश कुमार की जीत निश्चित है।'












Click it and Unblock the Notifications