Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka: फ्लोर टेस्ट से पहले 12 बजे तक रिसॉर्ट में ही रहेंगे कांग्रेस-जेडीएस के विधायक

बेंगलुरू। कर्नाटक में आज होने वाले जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले दोनों ही दल किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। लिहाजा जेडीएस-कांग्रेस के तमाम विधायक दोपहर 12 बजे तक फ्लोर टेस्ट नहीं होने तक बेंगलुरू के ही रिसोर्ट में रहेंगे। इससे पहले जब येदुरप्पा सरकार का फ्लोर टेस्ट होना था उस दौरान भी कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को अलग होटल में रखा था, जिससे कि उन्हें किसी भी खरीद-फरोख्त से बचाया जा सके।

jds

हालांकि जेडीएस ने दावा किया है कि उसे फ्लोर टेस्ट को लेकर कोई टेंशन नहीं है। खुद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि मुझे कोई टेंशन नहीं है, हम बहुमत साबित कर लेंगे। आपको बता दें कि दोपहर 12.15 बजे विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी और दो बजे कुमारस्वामी सदन के भीतर अपना विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को टूटने से बचा पाते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस के खाते में कुल 78 सीटें आई हैं जबकि जेडीएस के खाते में सिर्फ 38 सीटें आई हैं। कर्नाटक में कुल 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की है। प्रदेश में कुल 34 मंत्रियों की जगह है, जिसमे से माना जा रहा है कि कांग्रेस के खाते में 22 मंत्रालय जाएंगे और जेडीएस के खाते में 12 मंत्रालय जा सकते हैं। हालांकि अभी इसपर अंतिम फैसला नहीं हुआ है कि किस पार्टी के पास कौन सा मंत्रालय होगा।

इसे भी पढ़ें- Karnataka:फ्लोर टेस्ट से पहले कुमारस्वामी के 5 वर्ष के कार्यकाल पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+