Viral Video: मोर से मस्ती एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी को पड़ी भारी, हुआ कुछ ऐसा कि निकल पड़ी चीख
नई दिल्ली। एक्ट्रेस और बिग बॉस में नजर आ चुकीं दिगांगना सूर्यवंशी इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर लाइमलाइट में हैं। कई टीवी शोज और फिल्म 'जलेबी' में अपने एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं दिगांगना पर हाल ही में एक मोर ने हमला कर दिया। हालांकि एक्ट्रेस को किसी भी तरह की चोट नहीं आई लेकिन वह इस हादसे से काफी शॉक्ड हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मोर दिगांगना के चेहरे पर हमला करने की कोशिश करता है।

मोर ने किया दिगांगना पर हमला
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भैयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया दिगांगना सूर्यवंशी का वीडियो अब वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि नीले रंग के सूट में खूबसूरत दिगांगना सूर्यवंशी मोर के ज्यादा से ज्यादा करीब जाकर फोटो क्लिक कराने की कोशिश करती हैं। वह एक टक लगाए मोर की तरफ देख ही रही होती हैं कि अचानक से पक्षी उड़कर एक्ट्रेस पर हमला कर देता है। मोर से डरीं दिगांगना जोर-जोर से चीखने लगती हैं।

यूजर्स ने कही मजेदार बात
मोर के हमले के बाद दिगांगना अपने हाथ को सहलाने लगती हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि उनके हाथ पर मोर का पंजा लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद दिगांगना सूर्यवंशी अब सोशल मीडिया पर हंसी की वजह बन गई है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खुद दिगांगना भी मोर के हमले के बाद अपने साथ हुए इस हादसे पर हंसती नजर आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेटे वाह... मौज कर दी।'

अर्जुन रामपाल के साथ आएंगी नजर
सोशल मीडिया यूजर्स दिगांगना सूर्यवंशी के वीडियो पर मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'लगता है कि मोर को उसका खोया हुआ प्यार मिल गया।' दिगांगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बिग बॉस 9 में नजर आ चुकी हैं, इसके अलावा हाल ही में उन्हें टीवी शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' से ब्रेक मिला है। अब वह जल्द ही एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14 की विजेता रुबीना दिलैक ने बिग बॉस शो को फिक्स्ड बताने वालों को दिया ये करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications