I.N.D.I.A. गुट को बड़ा झटका! बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP?

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली में बिहार में चुनाव लड़ने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक से यह बात निकली की पार्टी बिहार में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना पर काम कर रही है। ऐसे समय में जब विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार कर रहा है, इस तरह के कदम विपक्षी एकता के लिए बड़े झटके की तरह हो सकते हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बिहार यूनिट के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह बैठक की थी। इस बैठक में संदीप पाठक ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया था।

aap bihar india alliance

'आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी'
दिल्ली में हुई बैठक में दिल्ली के पार्टी विधायक और बिहार के पार्टी प्रभारी अजेश यादव भी शामिल हुए। संदीप पाठक ने कहा, 'बिहार का यह दुर्भाग्य है कि गंदी राजनीति के कारण राज्य जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उनता नहीं बढ़ पाया है। आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी। लेकिन, चुनाव लड़ने के लिए मजबूत संगठन होना जरूरी है।'

'हम चुनाव लड़ना शुरू करेंगे और जीतेंगे भी'
पाठक ने बिहार के पार्टी नेताओं से कहा कि वह संगठन के विस्तार के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में समितियां बनाना शुरू कर दें। उन्होंने कहा, 'हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कब चुनाव लड़ना है पार्टी को फैसला करना है। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते, इसके लिए पहले हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा। हमें हर गांव में अपनी खुद की समिति बनानी पड़ेगी। हमें संगठन को मजबूत बनाने और इसके विस्तार के लिए अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी। जब संगठन मजबूत हो जाएगा, तब हम चुनाव लड़ना शुरू करेंगे और जीतेंगे भी।'

आम आदमी पार्टी नेता ने ये भी कहा कि संगठन बनने के बाद पार्टी बिहार में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, जैसा कि गुजरात में लड़ी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पहले स्थानीय निकाय चुनावों से राज्य में प्रवेश करेगी।

विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस-इंडिया के बारे में उन्होंने कहा कि 'हालांकि राय अलग हो सकती है, लेकिन देश पहले आता है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और वह लोकसभा चुनाव लड़ेगी।' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गठबंधनों को लेकर फैसला बाद में आएगा।

कुछ सिद्धांत बनाए गए थे- आरजेडी
आरजेडी सांसद मनोज झा ने आम आदमी पार्टी के बिहार में चुनाव लड़ने की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जब इंडिया गठबंधन का आधार तैयार हो रहा था तो कुछ सिद्धांत बनाए गए थे। इन सिद्धांतों के बारे में विस्तृत बातचीत हुई थी। इस बयान को अलग रखते हुए, मुझे लगता है कि वे (आम आदमी पार्टी) उन सिद्धांतों का पालन करेंगे।'

गठबंधन के मतभेदों को समय के साथ दूर करेंगे- जेडीयू
हालांकि, इसपर बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने और भी सधी हुई प्रतिक्रया दी है। पार्टी नेता नीरज कुमार ने कहा है कि 'सभी दलों को अपना विस्तार करने का अधिकार है। हम भी दूसरे राज्यों में विस्तार करते हैं। दोनों मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय सिंह ने साफ किया है कि हम साथ में लड़ेंगे। राज्यों के अंदर इंडिया गठबंधन के मतभेदों को समय के साथ हल कर लिया जाएगा।'

समस्या उन्हें होगी, जिन्होंने बुलाया है- बीजेपी
वहीं बीजेपी का कहना है कि बिहार में चुनाव लड़ने की आम आदमी पार्टी की घोषणा उनके लिए परेशानी पैदा कर सकती है, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया है। पार्टी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है, 'बिहार में 40 सीटें (लोकसभा) हैं और सभी सीटें एनडीए जीता था। आम आदमी पार्टी बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। हमें कोई समस्या नहीं है, इससे उनके सामने समस्या खड़ी होगी, जिन्होंने उन्हें बिहार में बुलाया है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+