Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई कार Mercedes-Benz S-Class खरीदने पर ट्रोल हुए बिग बी, कोरोना में सबके हीरो बने सोनू सूद

नई दिल्ली। करीब 4 दशक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने वाले बिग बी यानी महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा हाल में एक लग्जरी कार खऱीदने को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। बिग बी को ट्रोल करने वाले कौन लोग हैं? दरअसल, ये कमोबेश वही लोग हैं, जिन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने पर बिग बी समेत उनके पूरे परिवार के लिए मंदिर, मस्जिद और गिरिजाघरों में उनकी जल्द रिकवर होने की प्रार्थना की थी।

Big B

अमेरिका में अश्वेतों पर सिलसिलेवार हमले डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पारी पर लगा सकते हैं ब्रेक!

कोरोना महामारी के बीच एक्टर सोनू सूद फैंस में काफी लोकप्रिय हुए

कोरोना महामारी के बीच एक्टर सोनू सूद फैंस में काफी लोकप्रिय हुए

जी हां, हम फैंन्स की बात कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले 14 जून से बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद मुंबई पुलिस और बॉलीवुड में नेपोटिज्म के आरोपी फिल्मकारों की नाक में दम कर दिया था। इन्हीं बीच कोरोना महामारी के बीच बॉ़लीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सोनू सूद काफी लोकप्रिय हुए। उनकी लोकप्रियता का कारण था, प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजेने के लिए सेवियर के रूप में सामने आया उनका नया अवतार।

सोनू ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए मुफ्त बस मुहैया कराया

सोनू ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए मुफ्त बस मुहैया कराया

सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों की वापसी के लिए निः शुल्क बस मुहैया कराया, जिससे देखते ही देखते सोन सूद पूरे देश में कोरोना पीड़ितों के हीरो बन गए। सोनू सूद आज भी कोरोना प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने देश ही नहीं, विदेशों में फंसे प्रवासियों को भारत पहुंचाने के लिए साधन और धन दोनों मुहैया कराए, जिससे वो सबके चहेते बने हुए हैं और आज सूदूर गांव-गांव और शहर-शहर तक सभी जगह सोनू सूद के मुरीद मिल जाएंगे।

लग्जरी कारों की फेहरिस्त में बिग बी ने मर्सडीज बेंज की एस क्लास खरीदी

लग्जरी कारों की फेहरिस्त में बिग बी ने मर्सडीज बेंज की एस क्लास खरीदी

एक तरफ जहां सोनू सूद जरूरतमंद की मदद कर रहे है और दूसरी ओर कोरोना से स्वस्थ होकर घर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने मंहगी और लग्जरी कारों की फेहरिस्त में मर्सडीज बेंज की एस सीरीज नई कार अपने बेड़े में जोड़े, तो वहीं फैंस उनको ट्रोल करने लगे, जो महीने भर पहले उनकी खैरियत के लिए प्रार्थना में दोनों हाथ जोड़कर खड़े थे।

महामारी में जूझ रहे लोगों की आंखों में खुशी भर रहे हैं एक्टर सोनू सूद

महामारी में जूझ रहे लोगों की आंखों में खुशी भर रहे हैं एक्टर सोनू सूद

फैंस के गुस्से की वजह थी कि एक तरफ जहां महामारी में जूझ रहे लोगों की आंखों में खुशी भरने के लिए सोनू सूद उनकी मदद में पैसे खर्च कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई दशकों तक दरदिल अजीज रहे बिग बी लग्जरी कार से दिल लगा रहा है। बिग बी का यह व्यक्तिगत मामला है, लेकिन सोनू सूद के नेक कामों और इरादों ने फैंस की उम्मीद अपने चहेते सितारों से बढ़ा दी है।

 फैंस की उम्मीद थी कि सोनू सूद की तरह बिग बी भी लोगों की मदद करेंगे

फैंस की उम्मीद थी कि सोनू सूद की तरह बिग बी भी लोगों की मदद करेंगे

यही कारण है कि फैंस बिग बी द्वारा कोरोना काल में एक और नई कार खऱीदने पर आगबबूला हो गए। फैंस की उम्मीद थी कि महानायक अमिताभ बच्चन भी सोनू सूद की तरह लोगों की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे। जैसे ही बिग बी के नई लग्जरी कार खरीदने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस भड़क उठे और बिग बी को ट्रोल करने लगे। लोगों ने फोटो पर जमकर अपना गुस्सा निकाला, जिससे फोटो तेजी वायरल हो गई।

लग्जरी कारों के प्रेमी बिग बी के घर में दर्जनों लग्जरी कारें मौजूद है

लग्जरी कारों के प्रेमी बिग बी के घर में दर्जनों लग्जरी कारें मौजूद है

दिलचस्प बात यह है कि लग्जरी कारों के प्रेमी बिग बी के घर में दर्जनों मंहगी और लग्जरी कार मौजूद है, उस फेहरिस्त में एक और लग्जरी कार के जुड़ने से किसी को आपत्ति नहीं है। फैंस को आपत्ति इस बात की है कि एक ओर पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है और सोनू सूद जैसे एक्टर लोगों की मदद में पैसा खर्च कर रहे हैं, लेकिन बिग बी मदद करने के बजाय लग्जरी कारों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। फैंस के अपने लॉजिक हैं, लेकिन कोरोना काल में बिग बी द्वारा कार खऱीदने की पहले उन पर भारी जरूर पड़ी है।

बिग बी मर्सिडीज की नई कार एस-क्लास खरीदी है।

बिग बी मर्सिडीज की नई कार एस-क्लास खरीदी है।

बिग बी मर्सिडीज की नई कार एस-क्लास खरीदी है। सोशल मीडिया में वायरल कार के साथ नजर आ रहे बिग बी खुशी उनके चेहरे पर खुशी है। फोटो को लेकर लोगों ने बिग बी को ट्रोल करना शुरू कर दिया औऱ उन्हें सोनू सूद का उदाहरण देकर सलाह दे डाली। दरअसल लोगोंको इस मुश्किल वक़्त में बिग बी की कार शॉपिंग पसंद नहीं आई। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कार के साथ बिग बी का फोटो शेयर करते हुए महानायक को जमकर सुनाया।

'इतना ही पैसा था तो डोनेट कर देते,पैसा लेकर ऊपर थोड़ी जाओगे'

'इतना ही पैसा था तो डोनेट कर देते,पैसा लेकर ऊपर थोड़ी जाओगे'

एक यूजर ने लिखा कि इतना ही पैसा था तो डोनेट कर देते, पैसा लेकर ऊपर थोड़ी जाओगे', जबकि दूसरे ने बिग बी की खिंचाई करते हुए लिखा, ‘क्या शोर ऑफ कर रहा है'। वहीं, अगले यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये महानायक बनते हैं और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट तक नहीं लिखते'। इस बीच हरेक यूजर ने कोरोना काल में ब्रदर ऑफ द नेशन बने सोनू सूद की खूब तारीफ़ की। एक अन्य ने लिखा, ‘अभी भी एक बच्चे की तरह नई कार खरीदकर खुश हो रहे हैं बिग बी। एक और ने लिखा, ‘अगर ज़िंदगी आपको स्टार बनाती है तो सोनू सूद की तरह बन जाइए, इनकी तरह नहीं'।

जल्द कौन बनेगा करोड़पति 12 की होस्टिंग करने जा रहे हैं बिग बी

जल्द कौन बनेगा करोड़पति 12 की होस्टिंग करने जा रहे हैं बिग बी

महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 की होस्टिंग करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि फैंस के गुस्से का असर केबीसी की रेटिंग पर भी इस बार पड़ सकता है, क्योंकि जिस तरह से कोरोना काल में नई लग्जरी कार खरीदने में उनकी ट्रोलिंग की गई है, उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि इसका असर उनके शो पर कहीं न कहीं जरूर पड़ सकता है।

मर्सडीज बेंस सी क्लास कार की कीमत 1.38 करोड़ रुपए बताई जा रही है

मर्सडीज बेंस सी क्लास कार की कीमत 1.38 करोड़ रुपए बताई जा रही है

बिग बी द्वारा खरीदी गई मर्सडीज बेंस की सी क्लास कार की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। यह लग्जरी कार अभी कुछ ही दिनों पहले भारत में लांच हुई है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 38 लाख बताई जा रही है इस गाडी को उनके जुहू बंगले के बाहर खड़ा हुआ देखा गया है। सफेद रंग की यह कार संभवत बिग बी को 2 सितंबर को डिलीवर हुई है। हालांकि बिग बी के पास पहले से ही मर्सिडीज बेंज की S-Class है, लेकिन नई वाली नई वैरियंट की है।

महंगी कारों के शौकीन हैं बिग बी, बंगले पर खड़ी हैं दर्जनों ऐसी कारें

महंगी कारों के शौकीन हैं बिग बी, बंगले पर खड़ी हैं दर्जनों ऐसी कारें

महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले पर लग्जरी कारों की पूरी एक फेहरिस्त हैं। इनमें मर्सडीज बेंज एस क्लास के अलावा भी कई और शानदार और लग्जरी कारें मौजूद हैं। इनमें रोल्स रॉइस फैंटम, बेंटले कॉंटिनेंटल जीटी, मर्सडीज बेंज SL500, रेंज रोवर वोग, पोर्शे केमैन एस, मिनी कूपर एस, लेक्सेस LX470 और Toyota Land Cruiser शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+