इंडिगो विमान में बड़ा हादसा होते-होते टला, सवार थे 159 यात्री
नई दिल्ली। हैदराबाद से विशाखापत्तनम जा रही इंडियो एयरलाइंस विमान में बड़ा हादसा टल गया है। विमान में 160 यात्री सवार थे, यह हादसा उस वक्त टल गया जब रनवे पर जंगली सुअर कहीं से आ गया। जिस वक्त विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था और टेक ऑफ करने ही वाला था तभी जंगली सुआ के रनवे आने से हड़कंप मच गया था। रनवे पर सुअर ऐसे समय आया जब विमान उड़ान भरने की आखिरी स्थिति में था, ऐसे वक्त पायलट विमान को उड़ान भरने से नहीं रोक सकता था, लिहाजा उसने सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए उड़ान भरी लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वह वापस एयरपोर्ट पर विमान को ले आया और विमान में किसी तरह का नुकसान हुआ या नहीं इसका मुआयना किया गया।
विमान की जांच के बाद उशे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई, जिसके बाद दोबारा विमान ने डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भरी।

अचानक रनवे पर फंस गया
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त विमान में 159 यात्री सवार थे, यह घटना रविवार की है। इसके बारे में सिविल एविएशन के डायरेक्टोरेट जनरल को दे दी गई है। इससे पहले भी विमान में बड़ा हादसा होते-होते हुए बचा था। इंडिगो की ओर से इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि विमान संख्या 6E-742 जोकि विशाखापत्तनम से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाला था वह अचानक रनवे पर फंस गया जब रनवे पर जंगली सुअर आ गया था। नियम के अनुसार इस घटना के बारे में कैप्टन ने तुरंत जानकारी दी, जिसेक बाद ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान वाइजैग में पड़ताल के लिए रोका था। इंडियो एयरलाइंस का कहना है कि हमने इस बात की शिकायत की है कि पक्षी और जंगली जानवर के वजह से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications