भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
नई दिल्ली, 24 जुलाई। 2022 में पंजाब, यूपी समेत पांच राज्यों में विधासभस चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस हर राज्य में पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। शनिवार को कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कांग्रेस ने शनिवार को भूपेन बोरा को रिपुन बोरा की जगह पर पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी में ये बदलाव माना जा रहा है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी साझा की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेन बोरा को असम कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है।
माना जा रहा है कि असम में 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को देखते हुए ये बदलाव किया गया है। बोरा कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर अभी तक कार्यरत थे। पहले रिपुन बोरा की तरफ से दिए गए त्याग पत्र को पार्टी ने खारिज कर दिया था और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब हैं कि बोरा छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहें हैं। 1989 में उत्तर लखीमपुर कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहे। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में वो छात्र संघ के महासचिव पद संभाला। भूपेन बोरा ने राजनीति विज्ञान में पोस्टग्रेजुएट हैं और राष्ट्रीय राजनीतिक में लंबे समय से सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications