Bhubaneswar: ओडिशा में 20,000 महिलाओं के लापता होने का दावा, पवन खेड़ा के बयान से सियासी हलचल तेज

Bhubaneswar: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी और बीजेडी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "यह एक बेहद गंभीर मामला है। पूरे देश में लोग यह जानकर हैरान हैं कि उन्होंने ओडिशा जैसे खूबसूरत राज्य के साथ क्या किया है।"

Bhubaneswar

गुमशुदा महिलाओं के आंकड़े चौंकाने वाले

पवन खेड़ा के मुताबिक, बीजेडी सरकार के पिछले 5 वर्षों में 44,000 महिलाएं और युवा लड़कियां लापता हुईं। वहीं, बीजेपी के सत्ता में आने के महज 8 महीनों में ही 20,000 महिलाएं और युवतियां लापता हो चुकी हैं।

उन्होंने दावा किया कि ये आंकड़े कांग्रेस के नहीं हैं बल्कि सरकार ने विधानसभा में खुद स्वीकार किए हैं। "इसका मतलब यह है कि हर घंटे 4 महिलाएं गायब हो रही हैं। इससे बड़ा गंभीर मुद्दा और क्या हो सकता है?"

हाउस कमेटी बनाने की मांग खारिज, कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए हाउस कमेटी बनाने की मांग की, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। पवन खेड़ा ने कहा, "हमारी इस मांग को ठुकरा दिया गया। हमारे 14 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। जब हमारे नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, तो उन्हें पीटा गया।"

बीजेपी और BJD पर मिलीभगत का आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी और BJD के बीच 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' है। उन्होंने कहा, "बीजेडी सरकार के दौरान जब महिलाएं लापता हो रही थीं, तब बीजेपी चुप थी। अब बीजेपी सरकार में भी यही हो रहा है और इस बार BJD चुप है। कांग्रेस इस मिलीभगत को उजागर करेगी और अपनी आवाज बुलंद करेगी।"

ये भी पढ़ें Haryana Crime News: बौने कॉमेडियन Darshan को 20 साल की कैद, नाबालिग से रेप का आरोप

पुलिस प्रशासन पर भी उठाए सवाल

उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रशासन सरकार का बचाव कर रहा है। "डीजीपी राजनीतिक बयान दे रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी का काम किसी पार्टी का बचाव करना नहीं है।"

कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा

कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी और लापता महिलाओं के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें UP Crime News: 13 की उम्र में अगवा-गैंगरेप, बनी खूंखार सरदार, 70 हत्याएं-इश्क में धोखा, जेल में बदली किस्मत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+