UP Crime News: 13 की उम्र में अगवा-गैंगरेप, बनी खूंखार सरदार, 70 हत्याएं-इश्क में धोखा, जेल में बदली किस्मत!
UP Crime News Chambal Dacoit Seema Parihar Story: अगर चंबल (Chambal)के बीहड़ों की खूंखार महिलाओं की बात की जाए, तो सीमा परिहार का नाम जरूर लिया जाता है। एक मासूम बच्ची से डकैतों की रानी बनने तक का उसका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 13 साल की उम्र में किडनैप, गैंगरेप, 70 हत्याएं, प्यार में धोखा और फिर आत्मसमर्पण - यह कहानी है चंबल की खतरनाक डाकू बनीं सीमा परिहार (Seema Parihar) की।
जिसने बीहड़ों में आतंक मचाया, फिर राजनीति में कदम रखा और रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आईं। Oneindia अपनी क्राइम सीरीज में आपको चंबल की उस खूंखार लेडी डकैत की कहानी बता रहा है। आइए जानते हैं ....

Seema Parihar Dacoit:कैसे बनी डकैत?
साल 1983 में यूपी के औरैया जिले के बबाइन गांव में तेज बारिश हो रही थी। सीमा अपने माता-पिता और 5 भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। अचानक 10 हथियारबंद डकैत घर में घुसे और सीमा को उठाकर चंबल के बीहड़ ले गए।
सीमा को डकैत लालाराम की गैंग ने किडनैप किया था। लगातार रेप और शारीरिक शोषण सहना पड़ा। पुलिस ने परिवार की मदद नहीं की, बल्कि कहा - 'तेरी बेटी खुद भाग गई होगी!' सीमा ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रही।
मां-बाप की गिरफ्तारी के बाद उठाई बंदूक
3 साल बाद, सीमा को पता चला कि पुलिस ने उसके मां-बाप और भाई को जेल में डाल दिया है। जब उसने लालाराम से पूछा, तो उसने कहा - 'अब पुलिस तुझे डकैत मान चुकी है, तूने कुछ किया हो या न किया हो, कोई फर्क नहीं पड़ता।' 16 साल की उम्र में सीमा ने हथियार उठा लिया और डकैत बन गई।
सीमा परिहार की दहशत - 70 हत्याएं, 200 अपहरण
डकैत लालाराम की गैंग में सीमा ताकतवर पहचान बन गई। अपहरण और फिरौती उसकी आम रणनीति बन गई। उसने 70 हत्याएं, 200 अपहरण और 30 लूटपाट की वारदातें अंजाम दीं। पुलिस थानों पर हमला कर हथियार लूटने लगी। उसके निशाने पर गांव के ठाकुर और रसूखदार लोग होते थे।
Seema Parihar Love Story: सीमा परिहार की लव स्टोरी और धोखा
चंबल के बीहड़ों में डकैत निर्भय गुर्जर से सीमा को प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और साथ में कई वारदातें कीं। लेकिन, जल्द ही सीमा को पता चला कि निर्भय ने एक लड़की का रेप किया था। उसने निर्भय को गैंग से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में निर्भय ने 5 और शादियां कीं और खुद एक बड़ा डकैत बन गया।
Seema Parihar Husband: अपने ही किडनैपर लालाराम से शादी
दो साल बाद सीमा ने अपने किडनैपर लालाराम से शादी कर ली। 1999 में उसका एक बेटा हुआ, लेकिन 2000 में पुलिस एनकाउंटर में लालाराम मारा गया। अब सीमा अकेली थी और पुलिस से बचने के लिए 10 महीने के बेटे के साथ बीहड़ों में भागती रही।
Seema Parihar Surrender: कैसे हुआ आत्मसमर्पण?
2000 में सीमा ने 18 साल बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। पुलिस से बात करके कुछ शर्तें रखीं, जिसमें घर, नौकरी और सुरक्षा की मांग की। 3 साल 3 महीने जेल में रही, जहां उसके खिलाफ 29 मुकदमे दर्ज किए गए। जेल में उसका बेटा 6 महीने तक उसके साथ रहा।
राजनीति में एंट्री और बिग बॉस तक का सफर
Seema Parihar Political Journey: जेल से राजनीति का सफर
जेल में रहते हुए राजनीतिक पार्टियों से ऑफर मिलने लगे। 2006 में इंडियन जस्टिस पार्टी जॉइन की और 2007 में भदोही से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2008 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं, जिसके बाद 15 मुकदमे खत्म हो गए और 14 में जमानत मिल गई। 2011 में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद में महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं।
Seema Parihar Film: फिल्म और टीवी में एंट्री
2007 में 'Wounded' फिल्म बनी, जिसमें सीमा परिहार ने खुद का किरदार निभाया। 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में नजर आईं, जिससे वह दोबारा सुर्खियों में आ गईं।
अब कहां हैं सीमा परिहार?
आज सीमा परिहार अपने 23 साल के बेटे के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं। किसी राजनीतिक दल से सक्रिय रूप से नहीं जुड़ीं। अब वह एक साधारण महिला की तरह अपने बेटे के साथ गुमनाम जिंदगी बिता रही हैं।
सीमा परिहार की जिंदगी एक छोटी लड़की के अपहरण से शुरू हुई, फिर उसने चंबल की सबसे खतरनाक डकैत बनने तक का सफर तय किया। डकैत बनी, प्रेम में पड़ी, धोखा खाया, बदला लिया और फिर राजनीति में आई। अब वह गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications