PICS: कॉलगर्ल के साथ प्रेमिका की क‍ब्र पर रातें रंगीन करता था उदयन, 12 लड़कियों से थे संबंध

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि सोशल साइट्स पर इस साइकोपैथ किलर के सौ से ज्‍यादा अकाउंट मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस सोशल साइटों का यूज लड़कियों को फंसाने के लिए करता था।

नई दिल्‍ली। भोपाल में अपने लिव इन पार्टनर आकांक्षा और रायपुर में अपने मां-बाप की हत्‍या कर दफन करने वाला उदयन दास के जिंदगी को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उदयन दास की आकांक्षा के अलावा भी 11 गर्लफ्रेंड थीं। इतना ही नहीं जांच के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि सोशल साइट्स पर इस साइकोपैथ किलर के सौ से ज्‍यादा अकाउंट मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस सोशल साइटों का यूज लड़कियों को फंसाने के लिए करता था।

इन सबके बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है जो बहुत ही अजीब है। जी हां उदयन दास कॉलगर्ल के साथ गर्लफ्रेंड आकांक्षा की कब्र पर सोता था। आपको बता दें कि भोपाल से वेस्ट बंगाल के बांकुरा लाए जाने के बाद उदयन दास को बांकुरा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे कोर्ट ने आठ दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आईए तस्‍वीरों के माध्‍यम से जानने की कोशिश करते है उदयन दास से जुड़े खुलासों के बारे में-

कॉलगर्ल के साथ गर्लफ्रेंड की क‍ब्र पर सोता था उदयन

कॉलगर्ल के साथ गर्लफ्रेंड की क‍ब्र पर सोता था उदयन

पुलिस के मुताबिक आकांक्षा का कत्‍ल करने के बाद उदयन डिप्रेशन में चला गया था। पुलिस ने बताया कि वो आत्‍महत्‍या करना चाहता था। वो रोज शराब पीकर खुदकुशी के लिए हिम्‍मत जुटाता लेकिन कभी कर नहीं पाया। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि उदयन कॉलगर्ल हायर करता था और उस कॉलगर्ल के साथ आकांक्षा की कब्र पर ही रातें रंगीन करता था। आपको बता दें कि उदयन ने आकांक्षा की हत्‍या कर उसे घर में ही दफन कर दिया था और उसपर चबूतरा बनाकर उसी पर सोता था। सोने से पहले वो कब्र के उपर सुगंधित परफ्यूम छिड़कता था।

ढाई हजार अंग्रेजी फिल्मों की सीडी बरामद

ढाई हजार अंग्रेजी फिल्मों की सीडी बरामद

आरोपी उदयन दास के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी फिल्मों की 2500 सीडी बरामद की हैं। वह अक्सर अंग्रेजी फिल्में ही देखा करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उसे आकांक्षा के कत्ल की साजिश का आइडिया भी एक अमेरिकन फिल्म देखकर ही मिला था। उसी फिल्म की तर्ज पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया था।

फेसबुक पर 100 फर्जी अकाउंट

फेसबुक पर 100 फर्जी अकाउंट

उदयन लड़कियों को फंसाने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसने फेसबुक पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 110 फर्जी अकाउंट बना रखे थे। वो अधिकांश खाते रेयान, करण ग्रोवर, राजीव और अंजलि के नाम से ऑपरेट करता था। इन्हीं खातों के जरिए वह लड़कियों से दोस्ती करता था। आकांक्षा से भी उसकी दोस्ती फेसबुक पर ही हुई थी।

नहीं था कोई उदयन का सच्‍चा दोस्‍त

नहीं था कोई उदयन का सच्‍चा दोस्‍त

उदयन दास ने पूछताछ में खुलासा किया कि बचपन में उसके दोस्त उसे हमेशा तंग किया करते थे। वहीं, उससे पूछताछ कर रही टीम के एक सदस्य का मानना है कि उदयन के 'मनोरोगी' बनने के पीछे इस घटना का भी हाथ हो सकता है। उदयन ने पुलिसकर्मियों को बताया कि जिंदगी में उसका कोई 'सच्चा दोस्त' नहीं है और उसके कुछ दोस्त 'आभासी' हैं।

जेल में मछली-चावल खा रहा है उदयन

जेल में मछली-चावल खा रहा है उदयन

सूत्रों के मुताबिक उदयन को रायपुर गोपनीय तरीके से रायपुर के माना थाना में रखा गया है। यहां भी कोलकाता पुलिस ने उसे अपने घेरे में रखा था। माना थाना स्टॉफ को भी उससे पास जाने नहीं दिया गया। सूत्रों के मुताबिक रात में उदयन की फरमाइश पर कोलकाता पुलिस ने उसे मछली- भात खिलाया। खाना- खाने के बाद वह चैन से सोया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+