मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के आवास के सामने रेप पीड़िता ने खाया जहर
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के सामने रेप पीड़ित ने जहर खा लिया। मिली जानकारी के अनुसार रेप पीड़िता मामले में आरोपी को बेल मिलने से खुश नहीं थी। पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक थी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता भारत भवन के पास देवास से आई थी। घटना गुरूवार को हुई थी। पुलिस के अनुसार युती के पास से मौके पर एक आवेदन भी मिला था।

बता दें कि खातेगांव निवासी 23 वर्षीय युवती के सााथ उसके रिश्तेदार ने रेप किया था। पीड़िता की मांग थी कि उसे नौकरी, पुनर्वास और आरोपी को कड़ी सजा हो। पीड़िता को अपने समाज ने तो अलग कर ही दिया वहीं वो जिस मानव सेवा संस्थान में रहती थी वहा भी करीब 9 महीने रहने के बाद उसे निकाल दिया गया।
बताा जा रहा है कि देवास के स्थानीय प्रशासन से कोई सुनवाई ना होने के चलते वो भोपाल आ गई। घटना पर देवास के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। पीड़िता, आरोपी को जमानत मिलने के मामले से परेशान है। कोर्ट से आग्रह किया गया है कि आरोपी की जमानत रद्द कर दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications