मॉडल को बंधक बनाने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने घंटों मेहनत के बाद सिरफिरे आशिक की कैद से मॉडल को छुड़ा लिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम कड़ी मेहनत बाद मॉडल को सकुशल आशिक की गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है, वहीं मॉडल को अस्पताल भेज दिया गया है।

Police

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने घंटों मेहनत के बाद सिरफिरे आशिक की कैद से मॉडल को छुड़ा लिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम कड़ी मेहनत बाद मॉडल को सकुशल आशिक की गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है, वहीं मॉडल को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने रोहित पर पुलिस और महिला पर हमला करने के दो केस दर्ज किए हैं।

शुक्रवार शाम छुड़ाई पीड़ित मॉडल

शुक्रवार शाम छुड़ाई पीड़ित मॉडल

शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में मॉडल को कैद कर लिया था। आशिक रोहित सिंह 26 वर्षीय मॉडल से शादी करना चाहता था और उसने धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वो खुद को गोली मार लेगा। पुलिस ने मॉडल के फ्लैट को घेरकर शाम 7 बजे उसे आशिक के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मॉडल को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया और आशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आशिक पर हत्या का प्रयास करने के दो मामले दर्ज किए है।

वीडियो कॉल के जरिये कर रहा था बात

वीडियो कॉल के जरिये कर रहा था बात

आशिक पर पुलिसकर्मी पर हमले और महिला पर हमले के दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। शुक्रवार को इस सिरफिरे आशिक ने मॉडल को उसके पांचवे फ्लोर पर स्थित अपार्टमेंट में बंधक बना लिया था। आरोपी रोहित सिंह शुक्रवार सुबह 7 बजे महिला के फ्लैट में जबरन घुस आया और बंदूक की नोंक पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसने एक टीवी पत्रकार को वीडियो भेजकर मॉडल को बंधक बनाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट की घेराबंदी शुरू की। आरोपी ने वीडियो में कहा था कि मॉडल का परिवार दोनों की शादी के खिलाफ है, इसलिए वो उसे बंधक बना रहा है।

दो साल पहले मुंबई में हुई थी मुलाकात

दो साल पहले मुंबई में हुई थी मुलाकात

मॉडल को आशिक की कैद से छुड़ाने में एक पुलिसवाला भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात दो साल पहले मुंबई में हुई थी जब महिला वहां मॉडलिंग कर रही थी। पुलिस के मुताबिक रोहित को महिला से प्यार हो गया लेकिन उसके दिल में रोहित के लिए कोई एहसास नहीं थे। इसके बाद रोहित ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जनवरी में रोहित के खिलाफ महिला के परिवारवालों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि बाकी जानकारी रोहित से पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: कमलनाथ ने लिखी भगवान महाकाल को चिट्ठी, कहा- शिवराज के 'कुशासन' का अंत कीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+