PICS: नशे में धुत भोजपुरी स्‍टार ने होटल रूम में एक्‍ट्रेस को पीटा, बाल पकड़कर घसीटते हुए दी गालियां

पटना। भोजपुरी फिल्‍मों के सुपरस्‍टार और ''लगावेलु जब लिप्‍स्टिक.... लालीपॉप लागेलू'' गाने के सिंगर पवन सिंह विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। पवन सिंह ने नशे की हालत में भोजपुरी की नामी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं पवन सिंह ने बाल पकड़ कर अक्षरा को घसीटा और गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका सिर दीवार पर दे मारा। इससे अक्षरा के हाथ और सिर में चोट आई है। पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस पूरी घटना को शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे सिलवासा के होटल की है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पवन सिंह ने ज्‍यादा शराब पी ली थी और वो होटल से बाहर निकल रहे थे। इसपर अक्षरा ने उन्‍हें रोका जिसपर विवाद हुआ। विस्‍तार से पढि़ए पूरी खबर

क्‍या लिखा है पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में

क्‍या लिखा है पत्रकार शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में

शशिकांत सिंह ने लिखा है "पवन ने नशे में धुत होकर अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की। इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार पर मारा। अक्षरा और पवन सिंह सिलवासा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार(29 मार्च) की रात साढ़े ग्यारह बजे की है। सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुई है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं।"

रात हो गई थी इसलिए होटल में ही ठहर गईं अक्षरा

रात हो गई थी इसलिए होटल में ही ठहर गईं अक्षरा

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं। मगर रात हो गई थी और उन्हें गाड़ी खुद चलाते हुए आना था जिस वजह से वे होटल में रुक गईं कि सुबह जाएंगी। मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह बीच कथित अफेयर की खबरें भी खूब चली थीं। बात यहां तक फैली थी कि दोनों शादी कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई कार्यक्रमों में पवन सिंह अक्षरा सिंह का परिचय यह कराते हुए कहते थे कि यह तुम्हारी भाभी हैं। मगर इसी बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री काफी चौंक गई थी।
इसे भी पढ़ें- शादी का झूठा वादा कर विधवा भाभी से शारीरिक संबंध बनाने लगा देवर, महिला ने VIDEO शूट कर सिखाया सबक

इसी साल 5 मार्च को कोर्ट मैरिज किए थे पवन

इसी साल 5 मार्च को कोर्ट मैरिज किए थे पवन

पवन सिंह बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं और यूपी के बलिया जिले की ज्‍योति सिंह से उन्‍होंने शादी की है। शादी बलिया के शंकर होटल से हुई। इस शादी में खास रिश्तेदार और नजदीकियों को ही आमंत्रित किया गया। नजदीकियों ने बताया कि पांच मार्च को ही पवन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

ग्रेजुएशन की स्‍टूडेंट हैं ज्‍योति सिंह

ग्रेजुएशन की स्‍टूडेंट हैं ज्‍योति सिंह

पवन सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि बलिया के मिड्ढी मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह के परिवार का पवन सिंह के परिवार से पुराना संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए। ज्योति सिंह अभी स्नातक की छात्रा हैं और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही हैं। ज्‍योति के पिता रामबाबू सिंह बलिया के दबंग लोगों में गिने जाते हैं। आपको बता दें पवन सिंह कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- क्‍या हुआ जब प्‍लास्टिक के चार बोरे लेकर डेढ़ अरब रुपये निकालने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा मंगल सिंह

पवन की पहली पत्‍नी ने कर ली थी सुसाइड

पवन की पहली पत्‍नी ने कर ली थी सुसाइड

पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था और नीलम ने शादी के तीन महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था। पवन की पत्नी की सुसाइड की खबर उस वक्त खूब चर्चाओं में रही। नीलम की लाश संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी हुई मिली थी। नीलम के सुसाइड को उनकी बहन पूनम ने पुलिस को बताया है कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके चलते नीलम तनाव में रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+