अयोध्या में बौद्ध मंदिर की मांग लेकर आज शहर जाएंगे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर
नई दिल्ली। अयोध्या में जिस तरह से राम मंदिर निर्माण को लेकर तमाम हिंदू संगठन, भाजपा और शिवसेना लगातार आवाज उठा रहे हैं, उसके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनवाने की बात कही है। लेकिन इन सबके बीच भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने बुद्ध का मंदिर बनवाने की मांग की है। चंद्रशेखर ने कहा कि अयोध्या का वास्तविक नाम साकेत था, लिहाजा यहां भगवान बुद्ध का मंदिर बनवाना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद जहां राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रही है, उसके बीच भीम आर्मी के मुखिया आज अयोध्या जा सकते हैं। दलित कार्यकर्ता चंद्रशेखर ने बताया कि वह अयोध्या में संविधान की एक कॉपी लेकर जाएंगे और इसे वह शहर के डीएम को भी देंगे, साथ ही उनसे अपील करेंगे कि वह संवैधानिक जिम्मेदारी का पालन करें। चंद्रशेखर ने कहा कि आज संविधान खतरे में है, जब भी सांप्रदायिक पार्टियां चाहती हैं वह आयोध्या जाती हैं। मैं भी सोमवार को अयोध्या जाउंगा और अपने साथ संविधान की एक प्रति लेकर जाउंगा।
चंद्रशेखर ने कहा कि मैं देख सकता हूं कि अयोध्या में नरसंहार की तैयारी की जा रही है, हम इसको लेकर काफी चिंतित हैं और ये लोग एक बार फिर से 1992 जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, जब उन लोगों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया था। चंद्रशेखर ने कहा कि राम मंदिर के लिए भाजपा यह सब नाटक इसलिए कर रही है क्योंकि इन लोगों ने पिछले साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया है। मैं तमाम दलितों से अपील करता हूं कि वह इस राजनीति से प्रेरित अभियान से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें- VHP की दो टूक- अध्यादेश की नौबत आई तो काशी-मथुरा के लिए भी होगा रण












Click it and Unblock the Notifications