जामा मस्जिद में विदेशी लड़कियां मिनी स्कर्ट में जाती थीं इसलिये किया था हमला: भटकल

पुलिस ने बताया कि यासिन द्वारा टोह लिए जाने के बाद यह फैसला किया गया कि हमले के लिए तीन नंबर गेट सही स्थान है क्योंकि इसी जगह से छोटे कपड़े पहनने वाले विदेशी जामा मस्जिद परिसर में प्रवेश करते हैं। इन्हें ये आतंकवादी गैर इस्लामिक मानते थे। उल्लेखनीय है कि भटकल और अख्तर को 19 सितंबर 2010 को जामा मस्जिद पर हुए आतंकी हमले के संबंध में आरोपित किया गया है। इस हमले में दो ताइवानी पर्यटक घायल हो गए थे.। पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने जामा मस्जिद के तीन नंबर गेट पर पर्यटकों पर गोलीबारी की और दो ताइवानी पर्यटक कू जेई वेई तथा को चियांगे घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार इलाके में खड़ी की गई चोरी की कार में मामूली धमाका हुआ, जिसमें बम लगाया गया था। आरोपपत्र में पुलिस ने कहा कि पुणे में 13 फरवरी 2010 के बम विस्फोट के पांच महीने बाद आईएम के भारतीय प्रमुख भटकल ने पहाड़गंज के जर्मन बेकरी में एक अगस्त 2010 को आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी लेकिन इस योजना को रद्द कर दिया गया क्योंकि हमले को अंजाम देने वाले एक आतंकवादी को दुर्घटनावश हुई गोलीबारी में चोटें आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications