Dance Deewane Video: अब मां नहीं बनना चाहतीं भारती सिंह, सोनू सूद के सामने रोते हुए बताई वजह

मुंबई, 2 मई। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश कराह रहा है। रविवार को भी सामने आए 3 लाख 92 हजार से अधिक मामलों ने देशवासियों को भयभीत कर दिया। इस महामारी काल में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जैसे कई सितारे 'देवदूत' बन मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब सोनू सूद की बात चली है तो बता दें हाल ही में वह कलर्स चैलन के डांस र‍िएलिटी शो 'डांस दीवाने' पर पहुंचे थे। यहां वह कंटेस्टेंट्स के हैरतअंगेज डांस देख दंग रह गए। इस बीच शो की एंकर और कॉमेडियन भारती सिंह भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगीं।

फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह

फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह

टीवी पर अक्सर अपनी कॉमेडी से दर्शकों के चेहरे पर खुशी बिखेरने वालीं भारती सिंह अचानक शो के बीच में फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्हें शांत कराने के लिए खुद सोनू सूद मंच पर आए। इतना ही नहीं भारती ने रोते हुए इस बात का खुलासा किया कि वह मां क्यों नहीं बनना चाहती। भारती की बातें सुन वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स के अलावा दर्शक भी भावुक हो गए। भारती की बातें सुन सोनू सूद और एक्ट्रेस नोरा फतेही की भी आंखों में आसूं आ गए।

सोनू सूद भी हुए भावुक

सोनू सूद भी हुए भावुक

शनिवार को ऑनएयर हुए शो में गरीबों के 'मसीहा' कहे जाने वाले सोनू सूद स्पेशल गेस्ट के तौर पहुंचे थे। शो में सोनू सूद ने बताया कि कैसे वह और उनकी फाउंडेशन कोरोना की मार झेल रहे गरीब और मजबूरों की मदद कर रहे हैं। शनिवार का शो भी कोरोना वायरस के थीम पर फिल्माया गया था, एपिसोड में कई डांस परफॉर्मेंस में कोरोना और उससे जुड़ी दर्दनाक कहान‍ियों को द‍िखाया गया। एक कंटेस्टेंट ने अपने डांस के जरिए कम उम्र के बच्चों की कोरोना से मौत की कहानी को बयां किया।

डांस परफॉर्मेंस देख भारती ने कही ये बात

डांस परफॉर्मेंस देख भारती ने कही ये बात

डांस परफॉर्मेंस में दिखाया गया कि एक दो महीने के बच्चे की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो जाती है। इस परफॉर्मेंस को देख हर कोई भावुक हो गया, भारती सिंह अपने फीलिंग्स को नहीं रोक सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। भारती को परफॉर्मेंस देख अपनी कोरोना संक्रमित मां और उस समय हुई परेशानियां याद आने लगीं। भारती ने बताया कि उनकी मां फोन करती थी और कहती थी कि सामने वाले अंकल अब नहीं रहे।

भारती सिंह की मां भी हो चुकी हैं संक्रमित

भारती सिंह की मां भी हो चुकी हैं संक्रमित

भारती सिंह ने अपनी मां से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि वह डरने लगी थी कहीं उन्हें भी ऐसी खबर ना सुननी पड़े। कॉमेडियन ने कहा कि इस कोरोना काल ने अंदर तक तोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'पता भी नहीं था कि इतने छोटे-छोटे बच्चों को भी कोरोना हो रहा है, सोनू भाई हम पिछले कुछ समय से बेबी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन ऐसी बीमारी और खबरें सुनकर मन नहीं करता। मैं ऐसे रोना नहीं चाहती।'

इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहीं भारती सिंह

इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहीं भारती सिंह

भारती सिंह ने आगे कहा, 'मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं, सबको हंसाती रहती हूं लेकिन इतनी भी मजबूत नहीं कि ये दुख (बच्चा खोने का) झेल पाऊं, मेरी ह‍िम्‍मत ही नहीं होती क‍ि मैं हर्ष से बात करूं क‍ि बेबी प्‍लान करते हैं।' इस एपिसोड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें खुद कंटेस्टेंट डांस परफॉर्मेंस देने के बाद बताती है कि यह सच्ची घटना है, मैं खुद एक मां हू और यह सोच भी नहीं सकती कि किसी के साथ ऐसा हो। इस पर भारती भी कहती हैं कि हमारी खुद हिम्मत नहीं हो रही बेबी प्लान करने की।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रम‍ित प‍िता-पुत्र की मौत, 4 द‍िनों से शवों के साथ रह रही थी द‍िव्‍यांग मां

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+