बीजेपी ने सभी लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, कहा- सदन में सभी रहें उपस्थित
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र चल रहा है और इस सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पेश कर चुकी है और कई पेश भी करने वाली है। ऐसे में सदन में सांसदों की मौजूदगी के लिए मंगलवार को बीजेपी ने सभी लोकसभा सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। इस व्हिप के तहत बुधवार को जब सदन शुरू होगा, तब बीजेपी के सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहना होगा और सरकार के रूख का समर्थन करना होगा।

Recommended Video
बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर होगी चर्चा
आपको बता दें कि बुधवार को सदन में अच्छी खासी गहमगहमी देखने को मिल सकती है और वो इसलिए क्योंकि आम बजट को लेकर लोकसभा में आज बहस के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया था। बुधवार को लोकसभा में बजट को लेकर और राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर चर्चा होगी। आपको बता दें कि बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा। इसके बाद दूसरे भाग की शुरुआत 8 मार्च से होगी और उसके बाद बजट सत्र 8 अप्रैल को खत्म होगा।












Click it and Unblock the Notifications