भारत जोड़ो यात्रा आज फिर होगी शुरू, कश्मीर में कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी के स्वागत में जुटे लोग

Bharat Jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा NH-44 बनिहाल रेलवे स्टेशन, रामबन जिले से फिर से शुरू होगी। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को खत्म होने वाला है।

Bharat Jodo yatra Congress

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजमार्ग शहर बनिहाल से शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मार्च के लिए शुक्रवार के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद संवाददाताओं से कहा, हम आज फिर से भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल शुरू करने वाले हैं। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में एक रैली में समाप्त होने से पहले अपने आखिरी चरण के लिए शुक्रवार को कश्मीर घाटी में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा NH-44 बनिहाल रेलवे स्टेशन, रामबन जिले से फिर से शुरू होगी। इलाके में कड़ी सुरक्षा की गई है। राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा लगा है। वहां नाच-गाना और जश्न मनाया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ''लोग बहुत उत्साहित हैं और शून्य डिग्री मौसम के बावजूद राहुल गांधी का स्वागत करने आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा आज बनिहाल से चलकर अनंतनाग जाएगा। सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। 30 जनवरी को विपक्षी दलों की बैठक होगी।''

जयराम रमेश ने कहा, ''30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा। हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी।''

बता दें खराब मौसम की वजह से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में केवल पांच-छह किलोमीटर चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दी गई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा बुधवार दोपहर को बनिहाल पहुंचने के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन मौसम विभाग और जिला अधिकारियों की सलाह के बाद इसे स्थगित किया गया था।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि खराब मौसम और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में होने वाली यात्रा रद्द कर दी गई थी। गुरुवार को रेस्ट का दिन है और यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+