Bharat Jodo Yatra: दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी महिलाओं के साथ करेंगे पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra: दादी इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी महिलाओं के साथ करेंगे पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गांव-गांव तक पैदल पद यात्रा कर रहे हैं। अभी राहुल गांधी की पदयात्रा नांदेड़ के बाद पैदल मार्च ने अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर किया है और 19 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिलों में पहुंचेगी। इसके बाद 20 नवंबर को ये यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी। वहीं राहुल गांधी देश की पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी स्वर्गीय दादी इंदिरा गांधी की 19 नवंबर को जयंती के अवसर पर महिलाओं के साथ पद यात्रा करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगी ये पद यात्रा महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में होगी।
भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस की एक जन संपर्क पहल, 7 नवंबर को महाराष्ट्र में एंट्री की है और इन दिनों महाराष्ट्र से गुजर रही है। नांदेड़ के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर चुकी है और आगे बढ़ने से पहले अकोला और बुलढाणा जिलों को कवर करेगी।19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ यात्रा में चलेंगी।
जयराम नरेश ने बताया 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर यात्रा में केवल महिलाएं ही साथ चलेंगी।19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों में यानी भोजन के पहले और बाद में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। उस दिन पैदल मार्च करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications