भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, राहुल गांधी के साथ किया मार्च

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त महाराष्ट्र में है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती देने के लिए यह यात्रा की जा रही है। यात्रा के दौरान जगह-जगह राहुल गांधी विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं। वहीं, यात्रा के दौरान कई बड़े नेता और सेलिब्रेटी भी जुड़ते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को यात्रा से महात्मा गांधी के परपोते और लेखक तुषार गांधी भी शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के साथ कुछ किलोमीटर तक मार्च किया।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi के साथ दिखे Mahatma Gandhi के परपोते Tushar Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    bharat jodo yatra

    गुरुवार को रिया सेन हुईं थीं शामिल
    गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन भी शामिल हुईं थीं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ बातचीत का फोटो भी वायरल हुआ था। रिया सेन ने कुछ किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ मार्च किया था। वहीं, इससे पहले तेलंगाना में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भी यात्रा में शामिल हुईं थीं।

    महाराष्ट्र में अंतिम चरण में भारत जोड़ो यात्रा
    महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वीं दिन है। यात्रा का यह महाराष्ट्र में अंतिम चरण है। आज सुबह यात्रा अकोला जिले के बालपुर से शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी आज शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी यहां स्थित गजानन महाराज मंदिर भी जाएंगे।

    सावरकर पर दिए बयान से गरमा गई है सियासत
    राहुल गांधी की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर पर दिए गए बयान से सियासत गरमा गई है। इसको लेकर बाला साहब शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता वंदना डोंगरे ने ठाणे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही शिंदे गुट की शिवसेना पार्टी ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

    बयान को लेकर भाजपा ने भी राहुल गांधी पर कसा तंज
    बयान को लेकर भाजपा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। भापजा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि वीडी सावरकर के खिलाफ ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की आजादी में जितना कांग्रेस ने योगदान दिया है, उतनी ही सावरकर भी है।

    ये भी पढ़ें- सावरकर पर बयान देकर मुश्किल में राहुल गांधी, शिंदे गुट की नेता वंदना डोंगरे की शिकायत पर केस दर्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+