Bharat Jodo Yatra : अखिलेश यादव ने राहुल को निमंत्रण के लिए थैंक्यू कहा, मायावती क्या बोलीं ?

भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया। उन्होंने लेटर लिखकर राहुल को धन्यवाद रहा है। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी राहुल का आभार प्रकट किया।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra में कांग्रेस के कई नेता शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाली कई हस्तियां भी पदयात्रा में भाग ले चुकी हैं। यात्रा सियासी तौर पर सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। राहुल गांधी ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों- समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया है। दोनों ने आभार प्रकट कर शुभकामनाएं दी हैं।

अखिलेश ने लेटर ट्वीट कर राहुल को शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' की 'सफलता' के लिए बधाई देते हुए। पदयात्रा में आमंत्रित करने के लिए अखिलेश ने राहुल को धन्यवाद दिया। सपा प्रमुख ने ट्विटर (@yadavakhilesh) पर कहा, "मुझे 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, और आंदोलन की सफलता के लिए बधाई।"

अखिलेश को आशा- मकसद हासिल करेगी यात्रा

सपा प्रमुख ने कहा, "भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यह प्रेम, अहिंसा, सहानुभूति, सहयोग और सद्भाव के बारे में भी है जो इसे एक साथ रखता है। मुझे उम्मीद है कि हमारे राष्ट्रीय लोकाचार और पहचान की रक्षा के लिए शुरू की गई यात्रा उद्देश्य को प्राप्त करेगी।"

Bharat Jodo Yatra

मायावती ने भी आभार प्रकट किया

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।

Bharat Jodo Yatra

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Varun Gandhi के भारत जोड़ो यात्रा में आने पर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी #shorts

    कश्मीर में पूरी होगी यात्रा

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली 'भारत जोड़ो यात्रा' 24 दिसंबर को पहुंची थी। अब तक 10 राज्यों को कवर कर चुकी Bharat Jodo Yatra में नौ दिनों का शीतकालीन अवकाश की घोषणा हुई है। 3 जनवरी को फिर से शुरू होने के बाद पदयात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

    इतिहास का सबसे लंबा राजनीतिक मार्च

    अब तक 3,250 किलोमीटर लंबी दूरी की यात्रा तमिलनाडु से शुरू होने के बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नई दिल्ली के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। कांग्रेस ने Bharat Jodo Yatra को भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक राजनेता द्वारा किया गया सबसे लंबा पैदल मार्च करार दिया है।

    क्या एकजुट हैं अखिलेश और राहुल ?

    बता दें कि गत 26 दिसंबर को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी को भी पदयात्रा में आमंत्रित किया था। हालांकिस, जयंत की तरफ से निमंत्रण की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले गत 29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण न मिलने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस के आमंत्रण और अखिलेश के साथ उनकी एकजुटता पर अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, अब अखिलेश के पत्र के बाद अटकलों पर विराम लग गया है।

    Bharat Jodo Yatra

    क्या चार दिन में बदली अखिलेश की विचारधारा ?

    29 दिसंबर को लखनऊ में एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा एक ही दल हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा अलग है। उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था।

    ये भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra : अखिलेश, मायावती और जयंत भी शामिल हो सकते हैं, कांग्रेस ने UP एंट्री से पहले आमंत्रित किया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+