Bharat Jodo Yatra : अखिलेश, मायावती और जयंत भी शामिल हो सकते हैं, कांग्रेस ने UP एंट्री से पहले आमंत्रित किया
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेताओं को आमंत्रित किया है। यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है।

Bharat Jodo Yatra Congress नेताओं के साथ 9 राज्यों से अधिक भारत के कई क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। अब कांग्रेस की पदयात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इस यात्रा में गैर-कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेताओं को आमंत्रित किया है।

Recommended Video
क्या इन नेताओं से दिखेगी विपक्षी एकता
बता दें कि यात्रा आने वाले कुछ दिनों में सियासी तौर पर बड़े महत्वपूर्ण माने जाने वाले सूबे- उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। लोक सभा में 80 सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा शासित होने के कारण खास तौर पर चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के निमंत्रण पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के साथ RLD नेता जयंत चौधरी भी पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं, जिससे कांग्रेस नेता और खुद राहुल गांधी भी विपक्षी एकता के दावे कर सकते हैं।

क्या है Bharat Jodo Yatra
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। विगत सात सितंबर से शुरू हुई पदयात्रा तमिलनाडु और राजस्थान समेत आठ राज्यों को कवर कर चुकी है। राहुल और कई दिग्गज कांग्रेसी हिंदी भाषी राज्य- मध्य प्रदेश समेत गैर हिंदी भाषी राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी पदयात्रा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications