ओडिशा यूनिट में कोरोना समेत 10 अलग-अलग टीकों का निर्माण करेगी भारत बायोटेक

नई दिल्ली। भारत बायोटक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने शुक्रवार को बताया कि वह आगामी ओडिशा यूनिट में कोरोनावायरस वैक्सीन समेत कुल 10 तरह के टीकों का निर्माण करेगी। हैदराबाद स्थित बीबीआईएल कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डा. कृष्णा एला ने ओडिशा के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान यह सूचना दी है।

Vaccine

डा.एला ने कहा कि बीबीआईएल एक बहु-आयामी जैव प्रोद्योगिकी संस्थान है, जो टीके और जैव चिकित्सा के निर्माण क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। उन्होंने बताया कि कंपनी रोटावायरस, डायरिया, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, रेबीज, महामारी इन्फ्लुएंजा और दवा प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस के खिलाफ नए अथवा बेहतर टीकों के विकास और उत्पादन का काम कर चुकी है।

Vaccine

गौरतलब है भुवनेशवर के अंधेरूआ में बीबीईल की आगामी यूनिट में कंपनी मलेरिया और कोरोनावायरस समेत 10 तरह के टीकों का उत्पादन करेगी, जिसके लिए लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश होगा। बीबीईल प्रमुख ने बताया कि सर्वश्रेष्ट तकनीक को ओडिशा यूनिट में रखा जाएगा। वहीं, मुख्य सचिव ने बीबीईएल को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार भुवनेश्वर के अंधेरूआ में इकाई के भविष्य के विस्तार के लिए सभा सहायता प्रदान करेगी।

Vaccine

राज्य मुख्य सचिव त्रिपाठी ने अधिकारियों को एक पखवाड़े के भीतर जमीनी स्तर के निर्माण कार्य शुरू करने और निर्धारित समय के भीतर उत्पदान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने बीबीईळ को उद्योग के पहले चरण के निर्माण के साथ-साथ स्टेट ऑफ ऑर्ट बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर, सामान्य सुविधाएं और आईटी कॉरिडोर सेट अप करने के लिए कहा। इसके साथ ही कंपनी से स्थानीय स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए भी अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+