Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत बायोटेक अपने वैक्‍सीन Covaxin में मिलाएगा एक ऐसा चीज, लंबे समय तक छू नहीं सकेगा कोरोना वायरस

नई दिल्‍ली। भारत में कोविड-19 के मामले सोमवार को 66 लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 55,86,703 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 84.34 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 74,442 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,23,815 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 903 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,02,685 हो गई। उधर कोरोना के वैक्‍सीन को लेकर वैज्ञानिक जोरों पर लगे हुए हैं। वैक्सीन का निर्माण कर रही कंपनी भारत बायोटेक अपने कोरोना वैक्सीन को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए भारत बायोटेक ने कोवाक्सिन में अलहाइड्रोक्सीक्मि 2 नाम का अंजुवट मिलायेगी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covaxin Vaccine लगाने से लंबे वक्त तक नहीं होगा बीमारी | वनइंडिया हिंदी
    इसे मिलाने से वैक्‍सीन की क्षमता और बढ़ जाएगी

    इसे मिलाने से वैक्‍सीन की क्षमता और बढ़ जाएगी

    बता दें कि अंजुवट एक ऐसा एजेंट हैं जिसे वैक्सीन में मिलाने इम्युन पावर बढ़ जाता है। इसके लिए भारत बायोटेक को अनुमति भी मिल गयी है। भारत बायोटेक कि यह वैक्सीन के दूसरे दौर का ट्रायल चल रहा है। भारत बायोटेक के एक अधिकारी ने बताया की ऐसा नहीं है कि पहली बार अजुवंट के रूप में एल्‍युमिनियम हाइड्रॉक्‍साइड का प्रयोग हो रहा है। इससे पहले भी कोरोना वैक्सीन विकसित करने के लिए अंजुवट का इस्तेमाल किया गया है। भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन में अजुवंट्स की एमिडाजोक्यूनोलीन कैटेगरी का उपयोग किया गया है।

    कोवाक्सिन के अलावा दो और वैक्‍सीन ट्रायल के दूसरे चरण में

    कोवाक्सिन के अलावा दो और वैक्‍सीन ट्रायल के दूसरे चरण में

    सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्‍सफर्ड-अस्‍त्राजेनेका की वैक्‍सीन में पार्टनरशिप की है। कंपनी देश में उनके टीके 'कोविशील्‍ड' का ट्रायल कर रही है। इसके अलावा भारत बायोटेक ने Covaxin नाम से टीका तैयार किया है। जायडस कैडिला ने ZyCov-D नाम से वैक्‍सीन बनाई है।

    जुलाई 2021 तक 50 करोड़ डोज हासिल करने की उम्‍मीद

    जुलाई 2021 तक 50 करोड़ डोज हासिल करने की उम्‍मीद

    केंद्र सरकार ने कहा है कि वह जुलाई 2021 तक 40-50 करोड़ डोज हासिल करने की उम्‍मीद कर रही है। इससे 20-25 करोड़ लोगों को टीका लग पाएगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक, नीति आयोग के डॉ वीके पॉल की अगुवाई में एक हाई लेवल कमिटी पूरा प्‍लान बना रही है। केंद्र सरकार वैक्‍सीन हासिल करने के बाद राज्‍यों को डोज भेजेगी। उन्‍हें स्‍टोरेज और टीकाकरण का इंतजाम करना होगा। राज्‍यों से ऐसे लोगों की लिस्‍ट भी मांगी गई है जिन्‍हें पहले टीका लगाया जाएगा। सरकार के अनुसार, वैक्‍सीन की शुरुआती डोज हेल्‍थकेयर वर्कर्स को मिलेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+