देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 50357 नए मामले, 577 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण ज्यादा बढ़ गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 50,357 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 84,62,081 हो गई है। वहीं 577 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,25,562 हो गई है। अब 4,141 मामलों की कमी के बाद सक्रिय मामले 5,16,632 रह गए हैं। 53,920 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 78,19,887 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 50,356 नए केस,कुल मरीजों की संख्या 84.62 लाख | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on saturday, total coronavirus cases on saturday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on saturday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,032 है, जिसमें 545 सक्रिय मामले, 2,485 डिस्चार्ज हो चुके मामले और दो मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 430 नए मामले और 253 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 24,239 हो गए हैं, जिनमें 3,841 सक्रिय मामले, 20,016 रिकवरी और 359 मौत शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3942 नए मामले, 4283 डिस्चार्ज और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,97,466 हो गए हैं, जिनमें 3,54,732 डिस्चार्ज और 7,177 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 35,557 हैं।

    राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के नए मामलों ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक 7 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 64 नए मरीजों की मौत भी हुई है। इन नए संक्रमित मामलों की संख्या के साथ ही अब दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,23,831 हो गई है। महामारी से अब तक 6833 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,77,276 हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 39,722 है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 6121 मरीज ठीक भी हुए हैं।

    उत्तराखंड में 473 नए मामले, 404 रिकवरी और 9 मौत दर्ज की गई हैं, जिससे कुल मामले 64,538 हो गए हैं, जिनमें 3,736 सक्रिय मामले, 59,227 रिकवरी और 1,056 मौत शामिल हैं। पुडुचेरी में कोविड​​-19 के 126 नए मामले सामने आए हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 35,675 हो गए हैं। ओडिशा में 1,494 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 2,98,768 हो गए हैं। इसमें 2,83,533 रिकवरी, 1,37,89 सक्रिय मामले और 1,393 मौत शामिल हैं। तेलंगाना में 1,602 नए मामले, 982 रिकवरी और 6 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 2,47,284 हो गए हैं, जिसमें 2,26,646 रिकवरी, 1,366 मौत और 19,272 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+