भारत बंद: मध्य प्रदेश में SSB, STF और RAF की अतिरिक्त कंपनियां तैनात
मध्यप्रदेश: एसएसबी की 16 अतिरिक्त कंपनियां, आरएएफ की 4 कंपनियां, 2 कंपनियों को एसटीएफ और 3000 प्रशिक्षु कांस्टेबल राज्य में तैनात किए जाने के बाद एससी / एसटी संरक्षण अधिनियम पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी कानून में किए गए बदलाव के फैसले के विरोध में देशभर में दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों से ट्रेने रोकनें और यातायात जाम करने की खबरें आ रही हैं। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन, मुरैना में दो, भिंड में एक की मौत हुई है। वहीं यूपी में दो और राजस्थान में एक शख्स की मौत हुई है। बता दें कि सरकार ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications