मोदी सरकार के रवैये ने दलितों-आदिवासियों को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया: मायावती

मोदी सरकार के रवैये ने दलितों को सड़कों पर आने को मजबूर किया: मायावती

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के खिलाफ दलित संगठनों के बुलाए भारत बंद के दौरान देशभर में भारी हिंसा के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि मोदी सरकार के प्रताड़ित करने वाले रवैये ने लोगों को सड़क पर उतरने के मजबूर किया है। मायावती ने कहा कि मोदी सरकार में दलितों और आदिवासियों को कानूनी और संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पा रहा हैं और इसके बाद फिर पुराने कानूनों पर भी वार हो रहा है, जिसको लेकर देशभर में दलितों और आदिवासियों में गुस्सा है और ये गुस्सा सड़क पर दिख रहा है। मायावती ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा की वो निंदा करती हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले लोग उनकी पार्टी के नहीं है। ये लोग आंदोलन की दिशा बिगाड़ने वाले शरारती तत्व हैं।

भाजपा की सोच दलितों के खिलाफ

भाजपा की सोच दलितों के खिलाफ

मायावती ने कहा है कि भाजपा की सरकार जातिवादी सोच के साथ काम कर रही, सरकार दलितों को गुलामी का जीवन जीने को मजबूर है। भाजपा की सरकारें दलितों को मुख्यधारा से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि मैं संसद में नहीं हूं लेकिन सड़क पर हमारा संघर्ष मोदी सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि दलित लोग पहले से ही परेशान है और अब कानून को कमजोर किया गया तो उनका सब्र का पैमाना झलक गया।

सरकार की देरी से बिगड़ा मामला

सरकार की देरी से बिगड़ा मामला

मायावती ने कहा कि केंद्र ने पुन्रविचार याचिका दायर करने में देर की और ना ही कोर्ट में सही से कानून के प्रति पक्ष रखा। मायावती ने कहा कि कोर्ट में सरकार के सही से पक्ष ना रखने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पुनर्विचार याचिका में देर ने ही दलितों और आदिवासियों को सड़क पर उतरने को मजबूर किया। नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र सरकार ने एसएससी एसटी एक्ट को कमजोर करने की कोशिश की। अब सरकार को कोर्ट में मजबूती में ये केस लड़ना चाहिए।

देशभर से हैं हिंसा की खबरें

देशभर से हैं हिंसा की खबरें

सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बंद के दौरान देशभर में हिंसा हो रही है। छह लोगों की मौत की खबर है, वहीं कई शहरों में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा है। मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर और कई शहरों से हिंसा की खबरें हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद में हिंसा हुई है। वहीं हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और कई दूसरे राज्यों से भी आगजनी और हिंसा की खबरें हैं। कई जगहों पर रेल और सड़त यातायात प्रभावित है। पुलिस से झड़प में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+