पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के खिलाफ मिलाजुला रहा भारत बंद
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जीएसटी के विरोध में आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है।
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, नए ई-वे बिल और जीएसटी के विरोध में आज अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा का भी समर्थन मिला है। व्यापारी परिसंघ ने भारत बंद के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक सभी बाजार बंद रखने का ऐलान किया। वहीं, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपील की है कि सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां इस दौरान अपने वाहन खड़े कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएं। पढ़िए, भारत बंद का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट
#WATCH | Kerala: Shashi Tharoor, Congress MP from Thiruvananthapuram, and other party workers protest against fuel price rise, outside Kerala Secretariat pic.twitter.com/2F2pKTwNIh
— ANI (@ANI) February 26, 2021
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर पटना में अपने घर से सचिवालय तक साइकिल चलाकर विरोध जताया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2021
उन्होंने कहा, "पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का मकसद किसानों को तंग करना है। बिहार सरकार ने भी टैक्स बढ़ा दिया है। सीएम के पास कोई जवाब नहीं रहता है।" pic.twitter.com/D95aTCAoMA
केरल: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रस्सी से ऑटो खींचा। शशि थरूर ने कहा, "जहां अमेरिका में लोग पेट्रोल पर 20% टैक्स दे रहे हैं, वहीं हम 260% टैक्स दे रहे हैं।" pic.twitter.com/IQ9knQwXka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2021














Click it and Unblock the Notifications