भारत बंद पूरी तरह सफल रहा, अब किसान मोर्चा के साथ आगे की रणनीति बनाएंगे-राकेश टिकैत
नई दिल्ली, 27 सितंबर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज (27 सितंबर) भारत किया। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक बंद की अपील की थी। जिसका देशभर में असर देखा गया, ज्यादातर राज्यों में इस दौरान सड़कों पर किसानों ने जाम लगाया तो वहीं बाजार भी बंद रहे। बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने भी अपना समर्थन किया। वहीं मजदूर यूनियनों और कई सामाजिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया।

Recommended Video
Bharat Bandh: कैसा रहा Farmers का भारत बंद, जानिए आज क्या-क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी
Live अपडेट
LIVE Feed
भारत बंद को पिछले कई सालों में इतना समर्थन कभी नहीं मिला था, 25 से ज़्यादा राज्यों में बंद कामयाब हुआ है। जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते और MSP की गारंटी देने वाला केंद्रीय कानून न हो, हम तब तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं: अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले
ये दुख की बात है कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आज़ाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें: भारत बंद पर अरविंद केजरीवाल, दिल्ली CM
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications