CAA के खिलाफ लेफ्ट का भारत बंद, बेंगलुरू-UP में धारा-144 लागू, बिहार में CPI कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज लेफ्ट पार्टी ने भारत बंद का आवाहन किया है। लेफ्ट पार्टी के साथ सपा, राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वहीं कर्नाटक में धारा 144 लगा दी गई है। भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा। बिहार के दरभंगा में CPI के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लेफ्ट ने किया भारत बंद का आवाहन
बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी इस बंद का व्यापी असर देखने को मिल रहा है। नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाई है। इस बंद में माकपा और भाकपा सहित सभी वामदल और मुस्लिम संगठन इस बंद का समर्थन कर रहे हैं।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। बताया जा रहा है कि लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को राजद, सपा, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ बुलाए गए इस बंद को बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई शहरों में 3 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। बंद के दौरान प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। यूपी पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को अपने बच्चों को किसी भी सम्मेलन में शामिल न होने देने की सलाह दी गई है। पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई है।

लेफ्ट का देशभर में प्रदर्शन
नागरिकता बिल के खिलाफ लेफ्ट ने भारत बंद बुलाई है। लेफ्ट पार्टियों का मार्च दोपहर में मंडी हाउस से शुरू होगा और शहीद पार्क तक जारी रहेगा। वहीं एक और मार्च लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन हो रहा है। वहीं जेएनयू में कन्हैया कुमार और उमर खालिद ने मशाल जुलूस निकाला।

कर्नाटक में कई इलाकों में धारा 144
बेंगलुरु में धारा-144 गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होकर 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक तीन दिनों तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी को भी विरोध प्रदर्शन करने, पटाखे फोड़ने या हथियार प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं यूपी पुलिस ने भी लोगों को किसी भी प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी है। पूरे यूपी में धारा 144 लगाई गई है।

बिहार में 11 छात्र संगठनों का बंद
बिहार में 11 छात्र संगठनों ने कई मुद्दों को लेकर बिहार बंद का आवाहन किया है। नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी और गैंग रेप के बढ़ते मामले के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। बंद का असर दिखने लगा। सीपीआई कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में ट्रेन रोक दी। सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दुकानें बंद कर दी गई है। पटना के कारगिल चौक पर धारा 144 लगा दिया गया है। गांधी मैदान के आसपास जुलूस प्रदर्शन एवं सभा की मनाही की गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications