'लोकसभा में शराब पीकर आते हैं भगवंत मान, गंध आती है, प्लीज मेरी सीट बदल दें'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''भगवंत मान संसद में शराब पीकर आते हैं। मैं उनसे परेशान हो चुका है क्योंकि उनके मुंह से बदबू आती है। स्पीकर साहिबा, प्लीज मेरी सीट बदल दीजिए''। यह कहना है कि आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए गए सांसद हरिंदर सिंह खालसा का। हरिंदर सिंह खालसा ने आरोप लगाया है कि भगवंत मान हमेशा शराब के नशे में रहते हैं और सदन में भी शराब पीकर ही आते हैं।

हरिंदर खालसा ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से शिकायत करते हुए अपनी सीट बदलने की मांग की है। हरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने लोकसभा स्पीकर को कहा है कि मेरी सीट बदल दी जाए क्योंकि मैं भगवंत मान से बहुत परेशान हूं। कई बार भगवंत मान के पास के शराब की गंध आती है। उन्होंने कहा, मैंने इस मामले को कई बार केजरीवाल के सामने भी उठाया लेकिन उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। हमारी पार्टी में सिर्फ ऐसे ही लोगों को बढ़ावा दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications