AAP का कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना, अडानी ग्रुप से समझौता कर किसानों की पीठ में घोंपा छुरा

नई दिल्ली। किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बराबर आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस वक्त देश का किसान कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठा है, उसी वक्त कांग्रेस की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ बिजली खरीद समझौता किया है। भगवंत मान ने कहा कि ऐसा करके पंजाब सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।

bhagwant mann

मोदी सरकार के इशारों पर नाच रही है कांग्रेस सरकार- अमरिंदर सिंह

भगवंत मान ने कहा कि कृषि विरोधी काले कानूनों और कॉर्पोरेट घरानों के बारे में कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की कथनी और करनी में दिन-रात का फर्क है। एक तरफ कैप्टन और कांग्रेस कृषि कानूनों के विरुद्ध तरह तरह की ड्रामे बाजियां कर रहे हैं, दूसरी तरफ कैप्टन सरकार बार-बार कृषि कानूनों और कॉर्पोरेट घरानों का पक्ष दबाती आ रही है। अडानी ग्रुप से किए ताजा बिजली समझौते ने साबित कर दिया है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते हुए मोदी सरकार के इशारों पर नाच रहे हैं।

इस्तीफा दें अमरिंदर सिंह- AAP

भगवंत मान ने इस दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इस्तीफे की मांग करते कहा कि नैतिक तौर पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया। भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बिजली माफिया को नकेल कसने की बजाए पिछली बादल सरकार की तरह हिस्सापत्ती (दलाली) को ही पहल दी है, यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह लोक हितैषी होते तो वह मोदी सरकार के दबाव में आ कर अडानी ग्रुप के साथ बिजली समझौता न करते और अपने चुनावी वायदे के अनुसार बादलों की ओर से निजी बिजली कंपनियों के साथ किये गए महंगे और एक तरफा बिजली खरीद समझौते (पीपीएज) भी रद्द करते।

AAP ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानों के साथ CM Kejriwal उपवास पर,Prakash Javadekar ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने राहुल गांधी को सवाल करते कहा कि एक तरफ वह किसानों के हक में ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं, दूसरी ओर उनके मुख्यमंत्री कैप्टन कैप्टन कॉर्पोरेट घरानों के साथ समझौते कर रहे हैं, क्या वह कांग्रेस को बताए बिना ही ऐसे समझौते कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+