भगत सिंह के जयंती के दिन उनकी छोटी बहन प्रकाश कौर का निधन

चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह की छोटी बहन प्रकाश कौर का कनाडा में रविवार को निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को दी। प्रकाश (96) भगत सिंह के परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य थीं। वह टोरंटो में रहती थीं।

revolutionary and freedom fighter Bhagat Singh

उनके दामाद हरभजन सिंह दत्त पंजाब के होशियारपुर के नजदीक रहते हैं और उन्होंने बताया कि प्रकाश का रविवार रात निधन हो गया। हाल के वर्षो में प्रकाश ने अपने दामाद के भाई कुलजीत सिंह दत्त की फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले को उठाया था।

घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक अदालत ने साल की शुरुआत में दोषी ठहराया था। यह महज संयोग ही है कि 28 सितंबर को भगत सिंह की 107वीं जयंती के दिन ही प्रकाश का निधन हो गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी दे दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+