Bhabi Ji Ghar Par Hai: अनीता भाभी की तलाश पूरी, सौम्या टंडन की जगह ये एक्ट्रेस बनेगी 'गोरी मैम'

नई दिल्ली। Saumya Tandon replaced by Neha Pendse: टेलीविजन के चर्चित कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) में अब दर्शकों को नई 'अनीता भाभी' यानी 'गोरी मैम' देखने को मिलेंगी। शो से अंगूरी भाभी के बाद अब फेमस कैरेक्टर अनीता भाभी के किरदार को निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) को रिप्लेस कर दिया गया है। अनीता भाभी के किरदार के लिए शो के मेकर्स को काफी दिनों से नए चेहरे की तलाश थी जो कि अब पूरी हो चुकी है। जल्द ही 'मनमोहन तिवारी' यानी रोहिताश गौर अपनी नई 'गोरी मैम' को इंप्रेस करते नजर आएंगे।

'भाभी जी घर पर हैं' को मिली नई अनीता भाभी

'भाभी जी घर पर हैं' को मिली नई अनीता भाभी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शो में 'अनीता भाभी' का कैरेक्टर करने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन को एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) से रिप्लेस किया गया है। बता दें कि इससे पहले 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट और 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला के नाम को लेकर चर्चाएं थीं लेकिन शो के मेकर्स ने नेहा पेंडसे को अपनी नई 'अनीता भाभी' के रूप में फाइनल किया है। महीनों तलाश करने के बाद आखिरकार मेकर्स ने नेहा पेंडसे को कन्फर्म कर दिया है।

शो के प्रोड्यूसर की पहली पसंद थीं नेहा पेंडसे

शो के प्रोड्यूसर की पहली पसंद थीं नेहा पेंडसे

रिपोर्ट के मुताबिक शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली और बिनायफर सौम्य टंडन के शो छोड़ने के ऐलान के बाद 'अनीता भाभी' के लिए नेहा पेंडसे को अप्रोच किया था। सौम्या के जाने के बाद नेहा उनकी पहली पसंद थीं। संजय कोहली ने बताया कि उस समय बात नहीं बनीं और मेकर्स ने दूसरे चेहरे की तलाश शुरू कर दी। हालांकि चार महीने बाद दोबारा से नेहा से संपर्क किया गया तो डील फाइनल हो गई। नेहा के जल्दी ही सेट ज्वाइन करने की उम्मीद है।

कौन हैं नेहा पेंडसे?

कौन हैं नेहा पेंडसे?

बता दें कि नेहा पेंडसे ने 'मे आई कम इन मैडम?' (May I Come In Madam?) से सुर्खियां बटोरी थीं। यह शो साल 2017 में आखिरी बार टेलीकास्ट किया गया था। नेहा पेंडसे के टीवी के विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भी देखा जा चुका है, उन्होंने शो में दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल की थी। नेहा एक बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। फेमस शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) में 'अनीता भाभी' के तौर पर एंट्री करने को लेकर नेहा पेंडसे भी काफी उत्साहित हैं।

5 सालों तक शो का हिस्सा रहीं सौम्या टंडन

5 सालों तक शो का हिस्सा रहीं सौम्या टंडन

वहीं, पिछले पांच सालों से शो का हिस्सा रहीं सबकी चहेती अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने शो की शूटिंग के दौरान अपनी प्यारी यादें फैंस के साथ शेयर की थीं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के मेकर्स और एक्टर केक कारटकर उनकी विदाई कर रहे हैं। सौम्या टंडन ने पिछले साल अगस्त में शो को अलविदा कहने का ऐलान किया था। बता दें कि सौम्या 2015 में शुरू हुए इस शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा थीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में साल की पहली शादी, 'कुछ-कुछ होता है' के छोटे सरदार ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+