अलर्ट: अगले 2 घंटे में दिल्ली-NCR में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली से सटे गुड़गांव में बारिश की वजग से सड़कों पर पानी भर चुका है। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।

 Beware: storm and heavy rain in Next 2 Hour in Delhi-NCR

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं सुबह आर्द्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 35.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

दिल्ली के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , हरियाणा में भी पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से गुड़गांव के अधिकांश इलाके पानी में डूब गए हैं। यहां सड़कें तालाब में तब्दील होती नजर आईं। सोहना में झमाझम बरसात के बाद लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कों पर पानी भर ने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+