सावधान: आधार नंबर की मदद से बैंक का खाता किया साफ
आधार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आधार नबंर की मदद से महिला के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए।

देहरादून। सरकार आधार को एक के बाद एक सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है। बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया, लेकिन आधार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आधार नबंर की मदद से महिला के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए।
मामला रुड़की का हैं, जहां डबल फाटक निवासी महिला रंजनी पांचाल के पास पास फोन आया कि उनका मोबाइल फोन कनेक्शन बंद होने वाला है, इसलिए जल्द से जल्द अपना आधार नंबर को मोबाइल फोन से कनेक्ट करवाए। शख्स ने महिला से फोन पर ही उसका आधार नबंर पूछा और महिला ने ये समझकर उसे अपना आधार नबंर बता भी दिया कि वो मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। लेकिन इसी आधार नबंर की मदद से ठगों के गिरोह ने महिला के बैंक अकाउंट को खाली कर दिया।
दरअसल सरकार ने बैंक अकाउंट को आधार नबंर से लिंक करने की बात कही है। जुलाई अंत तक सभी बैंक खातों से आधारकार्ड लिंक कराने को कहा गया है, लेकिन आधार नबंर की मदद से बैंक खाते से रुपए निकालने का ये मामला सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। ठगी गिरोह ने रजनी के खाते से 5000 रुपए निकाल लिए। जिसके बाद अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications