ड्यूटी पर जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी पिता के पैर से लिपटकर रोता रहा बेटा, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बच्चे का बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा मासूम बच्चा अपने पुलिसकर्मी पिता को ऑफिस जाने से रोकने की कोशिश करता है। इस दौरान पिता अपने बच्चे को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन मासूम अपने पिता के पैर से लिपटकर बिलख-बिलख रोता है। उसकी ये पूरी कोशिश रहती है कि अपने पिता को रोक ले, हालांकि पिता न चाहते हुए उसकी बात नहीं मान पाते हैं और कहते हैं- जल्दी आ जाऊंगा, बेटा।

पुलिस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया VIDEO

ये वीडियो पुलिस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, "यह पुलिस की नौकरी का ये सबसे मुश्किल हिस्सा है। ड्यूटी के लंबे और अनिश्चित घंटों की वजह से कई पुलिस अधिकारियों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।"

पुलिसकर्मी पिता के पैर से लिपटकर रोता रहा बेटा

पुलिसकर्मी पिता के पैर से लिपटकर रोता रहा बेटा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी अपने ऑफिस जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका बेटा रो-रोकर उन्हें जाने से रोक रहा है। मासूम बच्चा अपने पिता के पैरों से लिपटा हुआ और बिलख-बिलख कर रो रहा है। वहीं पिता की कोशिश बेटे को समझाने की है, हालांकि बेटा शांत नहीं होता। पुलिसकर्मी पिता अपने बेटे को समझाते हुए बस यही कहते हैं, "बेटा, जल्दी आ जाऊंगा।" हालांकि बच्चा अपने पिता की बात नहीं मानने को तैयार नहीं है और लगातार रोता ही नजर आता है।

वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स

वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स

अपने पिता को ऑफिस जाने से रोकने की बच्चे की भावनात्मक कोशिश का ये वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो को यूजर्स पसंद कर रहे हैं, साथ ही लगातार शेयर भी किया जा रहा है। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो को देखकर पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं और उनके कर्तव्य निर्वाह को देखकर उन्हें सैल्यूट भी कर रहे हैं। देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं...

लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+