नहीं बनी बात, मुंबई में सातवें दिन भी जारी है BEST बसों की हड़ताल, लोगों को भारी परेशानी

नई दिल्ली। मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़कर रखने वाली बेस्ट बसें आज 7वें दिन भी हड़ताल पर हैं। 7 दिनों से इन बसों ने अपनी सेवाओं को पूरे मुंबई में रोक रखा है जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बजट को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद बेस्ट बसों की हड़ताल सोमवार को भी जारी है।

Mumbai: BEST buses strike continues on 7th day, Uddhav Thackeray says will fulfill the promise

BEST करीब दो हजार करोड़ के कर्ज में है और बीएमसी ने बेस्ट को आगे पैसे देने से मना कर दिया है, जिसके कारण बेस्ट कर्मचारियों के वेतन पर भी संकट मंडराने लगा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए शिवसेना प्रमुख बोले कि उन्होंने पहले ही बेस्ट बसों के बजट को BMC के साथ जोड़ने की बात की थी। उन्होंने कहा कि इसका समाधान बातचीत से ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे बातचीत में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

वहीं, 7वें दिन बसों की हड़ताल जारी है जिसको देखते हुए ओला और उबर कैब ड्राइवरों ने भी हड़ताल की धमकी दे है। अगर ऐसा हुआ तो मुंबई के लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में कैब ड्राइवर 12 दिनों की हड़ताल पर चले गए थे। इस वजह से पूरी मुंबई को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+