बेनी का बड़बोलापन: मोदी और मुलायम 'शोले के गब्‍बर'

Beni Prasad Verma
लखनऊ (ब्‍यूरो)। अपनी बदजुबानी को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्‍द्र मोदी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को खलनायक बताया है। वहीं बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को देश का नायक बताया है ओर कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद वे ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। बेनी प्रसाद वर्मा शनिवार को बहराइच में लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख भगवती प्रसाद कैराती का हालचाल लेने आये थे।

यहां मीडिया से बातचीत के दौरान बेनी ने कहा कि मुलायम और मोदी 'शोले की गब्‍बर की तरह हैं' जो अकसर लोगों को धमकाता रहता है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह दोनों नेता भी वोट के लिए देश की जनता को धमकाते हैं। बेनी ने घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव में गोंडा और कैसरगंज दोनों संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर दंगों के लिये भारतीय जनता पार्टी और सपा दोनों को बराबर का जिम्‍मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि खुद को मुसलमानों का हितैषी होने का दावा करने वाले मुलायम मुस्लिम विरोधी हैं और उनका पोल वह चुनाव के दौरान खोलेंगे। बीजेपी द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर को पाकिस्तानी बताये जाने संबंधी एक सवाल पर बेनी ने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी थे। बेनी ने कहा कि मोहम्मद आजम खां चाहे जैसे भी हो, लेकिन उन्होंने मौलाना जौहर के नाम पर विश्वविद्यालय बनवाया है। समाज सेवी अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना के सवाल पर बेनी ने कहा कि अन्ना देश के हीरो हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्‍ना खुद भी राहुल गांधी की तारीफ भी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+