Zomato डिलीवरी बॉय ने मुक्का मारकर तोड़ी लड़की की नाक, रोते हुए पीड़िता ने वीडियो किया शेयर

बेंगलुरु: देश के बड़े शहरों में शुमार बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय ने एक युवती पर हमला कर दिया, इस हमले में उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। खबर के मुताबिक बेंगलुरु की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने मारपीट की थी, जो मंगलवार को उसके घर में आया था। इस मारपीट में उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर भी आया है।

Zomato delivery executive attacks

मंगलवार को हुई घटना आज बुधवार को सबके सामने आई। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़िता हितेशा चंद्रानी ने आरोप लगाया है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय ने उसके घर में ऑर्डर देने आया फिर उसने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में युवती की नाक से खून तक आ गए थे।

पीड़िता हितेशा ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसने जोमैटो से एक फूड दोपहर 3.30 पर ऑर्डर किया था, लेकिन जब वो शाम 4.40 तक भी नहीं आया तो उसने कस्टमर केयर पर फोन कर ऑर्डर कैंसिल करनी की बात कही। इसक बाद उसने डिलीवर बॉय से ऑर्डर लेने से मना कर दिया तो दोनों में आपसी विवाद हो गया, इसके बाद डिलीवरी बॉय ने लड़की की नाक पर मुक्का मार दिया, जिसके बाद खून आने पर वो वहां से भाग छूटा।

वहीं ट्वीट का जवाब देते हुए जोमैटो ने विश्वास दिलाया कि कंपनी का स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद करने के लिए जल्द उनसे संपर्क में करेगी। वहीं मेडिकल देखभाल की सहायता के साथ-साथ पुलिस जांच की भी बात कही। सथ ही कंपनी ने अपने जबाव में कहा कि इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+