Bengaluru Weather: मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, आज कैसा रहेगा मौसम?

Bengaluru Weather Update: आईटी सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु में 12 जून को देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। अगारा, मराठाहल्ली, कोरमंगला, हेब्बल समेत उत्तर और दक्षिण बेंगलुरु के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

शनिवार सुबह लोगों की नींद पानी से लबालब सड़कों और उफनती नालियों के बीच खुली। वहीं शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'Bangalore Is Bangaloring' ट्रेंड करने लगा। जानिए आज बेंगलुरू के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

Bengaluru Weather

Bengaluru Weather: 13 जून को कैसा रहेगा मौसम?

बेंगलुरु वालों को आज शनिवार वीकेंड की प्‍लानिंग करते समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 13 जून 2026 (शनिवार) को भी बेंगलुरु में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।सुबह शहर का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा में ह्यूमिडिटी 94 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और दिन के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMD ने शहर में भारी मूसलाधार बारिश की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पीक ऑवर्स के दौरान गरज-चमक के साथ होने वाली आफत की बारिश आपकी रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा सकती है। सड़कों पर भारी जलभराव होने की आशंका है, जिससे शहर की रफ्तार थमेगी। इसलिए घर से एक्स्ट्रा समय लेकर ही बाहर निकलें।

बेंगलूरू में इन रास्तों पर भूल कर भी ना जाएं

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (BTP) ने भारी जलजमाव के खतरे से जुड़े कई संवेदनशील क्षेत्रों की लिस्ट जारी की है। आउटर रिंग रोड (ORR), सिल्क बोर्ड और केआर पुरम जैसी जगहों पर सबसे गंभीर हालात बन सकते हैं। इसलिए जाम की आफत से बचने के लिए इन इलाकों से दूर रहें।

भीषण ट्रैफिक जाम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया जा सकता है। संकट के ऐसे समय में अपनी खुद की गाड़ी से बाहर निकलने की जगह नम्मा मेट्रो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को यूज करें, इससे आपका कीमती समय और माथापच्ची बचने वाली है।

एक्शन मोड में BBMP

महानगर के स्थानीय प्रशासन बीबीएमपी (BBMP) के नुमाइंदे भी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुके हैं। जलभराव की मार झेलने वाले निचले इलाकों पर अधिकारियों की विशेष टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं ताकि अचानक आई पानी की बाढ़ जैसी चुनौतियों से तुरंत मुकाबला किया जा सके।

बीएमटीसी बस, नम्मा मेट्रो सर्विस भी हो सकती हैं प्रभावित

खराब मौसम के मिजाज का लोकल ट्रासपोर्ट पर भी पड़ने के आसार हैं। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली बीएमटीसी (BMTC) बसों और मेट्रो सर्विस में रूकावअ आ सकती है। वहीं केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम विजिबिलिटी के चलते उड़ानों में देरी हो सकती है

कर्नाटक के किन हिस्‍सों में होगी मूसलाधार बारिश?

दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे कर्नाटक में सक्रिय होने के बाद IMD और कर्नाटक स्टेट नेचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर (KSNDMC) ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। तटीय कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज झोंकों की चेतावनी दी गई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जिसमें बेंगलुरु भी शामिल है, वहां भी भारी बारिश और तेज सतही हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इन इलाकों में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। हासन जिले के चन्नारायपटना के संतेशिवारा में 76.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा उडुपी के करकला-कुचलुरु में 68 मिमी और कुंडापुर के मदनक्की में 65.5 मिमी वर्षा हुई। वहीं बेंगलुरु के आसपास देवनहल्ली तालुक के करहल्ली में 91 मिमी और बंगारपेट तालुक के डोड्डुरुकरपनहल्ली में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक तटीय और आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। हालांकि 16 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। फिलहाल 16 से 18 जून के बीच किसी बड़े मौसमीय अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+