Bharat Bhhagya Viddhaata BO Collection Day 1: 'भारत भाग्य विधाता' की फीकी शुरुआत, जानें ओपनिंग कलेक्शन

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और शुरुआती समीक्षाओं में इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। कई बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होने का असर इसके पहले दिन के कारोबार पर साफ नजर आया।

'भारत भाग्य विधाता' को दर्शकों से मिली तारीफ
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफें तो मिली लेकिन ये पॉजिटिव माहौल थिएटर्स में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं हो सकी। ऐसे में अब फिल्म की आगे की कमाई पूरी तरह वीकेंड के प्रदर्शन पर निर्भर करती दिखाई दे रही है।

Bharat Bhhagya Viddhaata

कई फिल्मों से मुकाबले के बीच कमजोर रही शुरुआत

'भारत भाग्य विधाता' ऐसे समय में रिलीज हुई है जब सिनेमाघरों में पहले से ही कई बड़ी और चर्चित फिल्में मौजूद हैं। रिलीज के दिन ही दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' जैसी फिल्में भी दर्शकों के सामने आईं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी कठिन हो गया। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर थी लेकिन ओपनिंग डे में ये उत्साह बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया। नतीजतन फिल्म का पहले दिन का कारोबार उम्मीद से कम रहा।

Bharat Bhagya Vidhata Review: कंगना की मूवी ने मुंबई हमले के हीरोज को दिया ट्रिब्यूट, नर्सिंग स्टाफ को सलाम
Bharat Bhagya Vidhata Review: कंगना की मूवी ने मुंबई हमले के हीरोज को दिया ट्रिब्यूट, नर्सिंग स्टाफ को सलाम

ओपनिंग डे पर 'भारत भाग्य विधाता' की कितनी रही कमाई?

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भारत भाग्य विधाता' ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। देशभर में फिल्म के 2181 शो आयोजित किए गए थे लेकिन औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत के आसपास ही रही।

-पहले दिन के आंकड़े ये संकेत देते हैं कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी। अब देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में कितना इजाफा होता है।

कंगना रनौत के करियर की सबसे कमजोर ओपनिंग में शामिल

-अगर कंगना रनौत की हालिया फिल्मों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 'भारत भाग्य विधाता' का शुरुआती कारोबार उनकी पिछली रिलीज फिल्मों से भी पीछे नजर आता है। पिछले साल रिलीज हुई 'इमरजेंसी' ने पहले दिन इससे बेहतर कमाई की थी जबकि 'तेजस' की ओपनिंग भी अपेक्षाकृत मजबूत रही थी।

-इतना ही नहीं, देशभक्ति और वास्तविक घटनाओं पर आधारित कई फिल्मों की तुलना में भी 'भारत भाग्य विधाता' की शुरुआत कमजोर मानी जा रही है। ऐसे में फिल्म के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण दिखाई देता है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट पर टिकी थीं उम्मीदें

-जानकारी के अनुसार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है। कंगना रनौत ने इसमें मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

-'कंगना रनौत के अलावा फिल्म में ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।

क्या वीकेंड बदल पाएगा फिल्म की किस्मत?

-फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि कई फिल्मों की शुरुआत धीमी रहती है लेकिन सकारात्मक समीक्षाओं और दर्शकों की सिफारिशों के दम पर वे बाद में रफ्तार पकड़ लेती हैं। 'भारत भाग्य विधाता' के सामने भी फिलहाल यही चुनौती है।

-अगर वीकेंड के दौरान परिवार वर्ग और मल्टीप्लेक्स दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलता है, तो फिल्म की कमाई में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें इसके अगले 2 दिनों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

-कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल पाई है। पहले दिन का कलेक्शन फिल्म के लिए चिंता बढ़ाने वाला जरूर है लेकिन वीकेंड अभी बाकी है। आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि मजबूत कंटेंट फिल्म की कमाई को नई उड़ान दे पाता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+