'मैं इसी नफरत के लायक', ‘370 की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, रोते हुए बनाया Video

Pranit More On ₹370 biryani Row: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आखिरकार '370 रुपये बिरयानी' विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना झेल रहे कॉमेडियन ने एक भावुक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान हुई बातचीत को जिस तरह संभालना चाहिए था, वह वैसा नहीं कर पाए और यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

प्रणित मोरे ने माना कि शो के दौरान हुई बातचीत को जिस तरह संभालना चाहिए था, वह वैसा नहीं कर पाए और यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी। प्रणित मोरे ने कहा कि वह काफी समय से इस मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने माना कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और वह मानते हैं कि लोग उनसे नाराज होने का पूरा हक रखते हैं।

Pranit More On 370 biryani Row

कॉमेडियन प्रणित मोरे बोले- 'मैं अब इस नफरत के लायक हूं'

प्रणित मोरे बोले,

"यह कुछ ऐसा है जो मैं बहुत समय से कहना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड कर दिया गया था। आप में से कई लोगों ने मेरा क्राउड वर्क वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे बहुत हेट मिल रही है। मुझे लगता है कि मैं इस नफरत के लायक हूं। क्योंकि जब मैं उस आदमी (370 वाली बिरयानी की बात करने वाला हिमांशु) के साथ क्राउड वर्क कर रहा था, तो उसने बहुत सी बुरी बातें कहीं, लेकिन सब हंस रहे थे। मैं बहक गया, और यह मेरी समझ में कमी थी। मुझे लगता है कि यह मेरी तरफ से एक बड़ी गलती थी। मैं उसे वहीं रोक सकता था या स्टैंड ले सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे बात बढ़ गई। जिस किसी को भी इस वजह से दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। मेरे खिलाफ जो भी लीगल प्रोसिडिंग्स हो रही हैं, मैं अथॉरिटीज के साथ कॉपरेट कर रहा हूं। मैं आप सभी से बस यही रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज मुझे एक मौका दें। मैं एक बेहतर इंसान बनूंगा। यह मेरे लिए सीखने का एक्सपीरियंस था। मैं खुद पर काम कर रहा हूं, मैं अपने कंटेंट पर काम करूंगा, और आप इसे फ्यूचर में मेरे काम में देख पाएंगे।"

₹370 की बिरयानी ने छीनी नौकरी! कौन हैं हिमांशु जांगड़ा? किस कंपनी में करता था काम, प्रणीत मोरे पर भी उठे सवाल
₹370 की बिरयानी ने छीनी नौकरी! कौन हैं हिमांशु जांगड़ा? किस कंपनी में करता था काम, प्रणीत मोरे पर भी उठे सवाल

क्या था '370 रुपये की बिरयानी' का पूरा विवाद? (What is 370 Rupees Biryani Controversy)

यह पूरा मामला प्रणित मोरे के एक लाइव शो के दौरान 'क्राउड वर्क' से जुड़ा है। शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के एक 22 वर्षीय युवक ने अपने डेटिंग के दिनों का किस्सा सुनाया। उसने बताया कि एक लड़की पर उसने करीब 360 से 370 रुपये की चिकन बिरयानी खर्च की थी।

इसके बाद जब लड़की ने उसे घर छोड़ने को कहा, तो उसने इस खर्च की भरपाई के लिए शारीरिक संबंध (फिजिकल इंटिमेसी) की उम्मीद की। इस पूरे वाकये के दौरान महिलाओं को लेकर कई अपमानजनक बातें कहीं गईं, जिस पर वहां मौजूद लोग हंस रहे थे।

Pranit More Biryani Row: ₹370 की बिरयानी पड़ी भारी! कॉमेडियन प्रणीत मोरे पर FIR, महिला आयोग ने भी लिया एक्शन
Pranit More Biryani Row: ₹370 की बिरयानी पड़ी भारी! कॉमेडियन प्रणीत मोरे पर FIR, महिला आयोग ने भी लिया एक्शन

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन और सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

इस मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (IPC) 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत की गई है।

इस संवेदनशील मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बड़ा बयान सामने आया है। सीएम फडणवीस ने सख्त लहजे में कहा कि हमारा संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी जरूर देता है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मनोरंजन या कॉमेडी के नाम पर सामाजिक मर्यादा और महिलाओं के सम्मान की सीमाओं को लांघा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+