India vs Afghanistan: धर्मशाला में बारिश के कहर के कारण नहीं हुआ टॉस, कब शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान मैच?
India vs Afghanistan: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है। पहले मैच में बारिश ने खलल डाला है। टॉस से पहले ही हो रही बरसात की वजह से कवर्स से पिच और उसके आस-पास का एरिया ढक दिया गया। निर्धारित समय पर टॉस नहीं हुआ।
आज के मैच के लिए मौसम का अनुमान बहुत अच्छा नहीं है और 60-70% बारिश की संभावना है। टॉस का समय दोपहर 1 बजे था लेकिन बारिश इससे पहले से हो रही थी। इस वजह से मैदान को कवर्स से ढकने का काम किया गया, टॉस में देरी होना तय था।

उत्तर भारत में इस समय गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। आंधी और बारिश भी देखने को मिल रही है। ऐसे में धर्मशाला में बारिश होना लाजमी था क्योंकि यह पहाड़ पर स्थिति है। गर्मी के मौसम में पहाड़ों पर बारिश होना आम बात होती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच इस वनडे सीरीज से पहले टेस्ट खेला गया था, इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू नहीं होता है, तब भी ओवर कटौती जल्दी शुरू नहीं होती है। एक घंटे का बफर टाइम होता है, इसके बाद तक अगर मैच शुरू नहीं होता है, तब ओवर काटने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications